11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोन अस्पताल में एक हफ्ते से नहीं पानी, अस्पताल का वाटर कूलर भी खराब

20 रुपए लीटर पानी खरीदने मजबूर मरीज, लोगों ने कहा— शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

2 min read
Google source verification
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, district hospital, guna hospital, hospital management, doctors,

आरोन अस्पताल में एक हफ्ते से नहीं पानी, अस्पताल का वाटर कूलर भी खराब

गुना/आरोन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरोन में एक हफ्ते से पानी नहीं है। इस वजह से मरीजों को होटल से पानी लाना पड़ता है। रात के समय मरीजों को 20-20 में पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। अस्पताल परिसर में बोर है, जो जल स्तर गिरने से सूख गया है। अस्पताल के बाहर हैंडपंप भी काफी समय बंद है। इस वजह से मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। उधर, पानी के अभाव में अस्पताल के कूलर भी नहीं चल पा रहे हैं। टॉयलेट में भी साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।

उधर, मरीजों को शीतल जल की व्यवस्था के लिए लगाया गया वॉटर कूलर भी काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर आरोन अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। इस अस्पताल से पूरा क्षेत्र जुड़ा हुआ है। लेकिन अस्पताल में व्यवस्था नहीं सुधरने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीज और उनके अटेंडर कई बार समस्याएं बता चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं हो सका है।

अस्पताल में यह भी हैं समस्याएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ स्टाफ द्वारा ठीक से व्यवहार नहीं किया जाता। नर्सों के संबंध में शिकायत सामने आती रहती हैं। इसके अलावा भर्ती मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पलंग खराब हैं, गद्दे फटे हुए हैं, चादर मिलती नहीं है और लाइट जब चली जाती है तो पंखे नहीं चल पाते इस वजह से उमस में मरीजों को दिक्कत होती है। रात में विवाद की नौबत रहती है।

लोगों का कहना है कि हमें इस तरह खासा परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। अस्पताल में कूलर पंखे भी नहीं चलते। जिससे हमें हाथा से हवा करना पड़ता है। हमने कई बार इस बारे में शिकायत की। पर, कारवाई नहीं की गई।