150 से ज्यादा बीट, सभी जगह सुरक्षा का अभाव जंगल में हो रही है वनों की कटाई
गुना वन कर्मचारियों की हड़ताल से वनों की सुरक्षा खतरें में पड़ गई है। वनों की जमकर कटाई हो रही है। बीनागंज, चांचौड़ा, बमोरी, मधुसूदनगढ़ सहित कई जगह जंगल में वनों की कटाई हो रही है। हड़ताल की वजह से वनों की सुरक्षा खतरे में है। बताया जाता है कि हर दिन वनों की कटाई की सूचना आ रही है। उधर, वन कर्मचारियों की हड़ताल का कोई असर होता नहीं दिखा रहा है। इसी के साथ रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी और डाक विभाग के कर्मचारी भी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन चौतरफा हो रहीं हड़तालों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, लेकिन लोग परेशान हो रहे हैं।