आपको बता दें कि शहर में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम होना है। जिसमें बसों के द्वारा शहरभर के लोग शामिल होने जा रहे है। इसमें लगभग सभी वर्ग के व्यक्ति शामिल है।
इसी के चलते सीएम के कार्यक्रम के लिए जा रही गुर्जर बस ने, कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं हनुमान चौराहे से आ रही थी। वहीं गलत साइड से आकर बस चालक ने छ़ात्राओं को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई है। आस पास के लोेगों द्वारा उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल छात्राओं का नाम मंजीत बल एवं सृष्टि शर्मा है।