30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018: अंतिम दिन दस लोगों ने वापस लिए नाम, केएल अग्रवाल निर्दलीय डटे

चुनाव चिन्ह आवंटित, अब तेज होगा प्रचार ,चारों विधानसभाओं में कुल 47 उम्मीदवार चुनावी मैदान में....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 15 Nov 2018, 11:02 AM IST

news

MP ELECTION 2018: अंतिम दिन दस लोगों ने वापस लिए नाम, केएल अग्रवाल निर्दलीय डटे

गुना। नाम वापसी के अंतिम दिन जिले की चारों विधानसभाओं से कुल 10 लोगों ने अपने नाम वापस लिए। सबसे अधिक 5 फार्म गुना विधानसभा से खींचे गए। वहीं बमोरी में केवल एक प्रत्याशी ने फार्म वापस लिया। अन्य दो विधानसभाओं चाचौड़ा व राघौगढ़ से दो-दो फार्म खींचे गए।

चुनाव चिन्ह लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे अग्रवाल...
बुधवार को सबसे अधिक ध्यान बमोरी विधानसभा पर रहा। भाजपा से बागी होकर बमोरी से निर्दलीय फार्म भरने वाले पूर्व राज्य मंत्री केएल अग्रवाल पर सबकी निगाहें टिकी थी। अंतिम समय तक उनका इंतजार चलता रहा, लेकिन वे दोपहर 3 बजे के बाद अपना चुनाव चिन्ह लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

केएल अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता की मांग है, फार्म वापस खींचने का सवाल ही नहीं उठता। चुनाव आयोग के नियमानुसार दोपहर 3 बजे तक ही नाम वापस लिए जाने थे।

कुल 47 उम्मीदवार मैदान में, सबसे अधिक बमोरी में....

अब चारों विधानसभाओं में कुल 47 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। जिसमें सबसे अधिक 17 उम्मीदवार बमोरी में ताल ठोक रहे हैं। इसके बाद गुना में 14 और चाचौड़ा व राघौगढ़ में 8-8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।


नहीं माने केएल, ठोकी निर्दलीय ताल....
बमोरी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में फार्म भरने वाले पूर्व राज्यमंत्री केएल अग्रवाल ने किसी की नहीं सुनी। अंतिम समय तक उनके नाम वापसी का इंतजार होता रहा, लेकिन वे नहीं माने और अब भाजपा की मुश्किलें बढ़ाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि बमोरी विधानसभा में अभी केवल दो ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। पहले विधानसभा चुनाव में केएल अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी बने थे।

2013 के दूसरे चुनाव में कांग्रेस के महेन्द्र सिंह सिसौदिया से हार गए थे। इसके बाद भी उन्होंने अपने क्षेत्र को नहीं छोड़ा और लगातार संपर्क में रहे। जिससे उनका जनाधार भी बना हुआ है और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वे भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

बसपा के डा.ओपी त्रिपाठी भी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। जिसके बाद यहां मुकाबला अब चतुष्कोणीय हो गया है। यहां मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

आज सिंधिया, 16 को दिग्विजय करेंगे सभाएं.....
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और मप्र चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को एक दिवसीय दौरे पर गुना आ रहे हैं। वे बमोरी विधानसभा एवं गुना विधानसभा में एक-एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता अंकुर श्रीवास्तव ने बताया सिंधिया हेलीकॉप्टर से दोपहर 3 बजे बमोरी विधानसभा के मारकी महू में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गुना पहुंचकर बूढ़े बालाजी पर शाम 4 बजे जनसभा करेंगे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी 16 नवंबर को हेलीकॉप्टर से आएंगे। वे चाचौड़ा के नसीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा करेंगे। इसके साथ ही देहरी व कुसमुरा पठार में भी जन सभा को संबोधित करेंगे।

गुना में बांट दिए चिन्ह बाकी जगह इंतजार....
नाम निर्देशन पत्र वापस होने के बाद बाकी उमीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने थे। सबसे पहले गुना आरओ ने चुनाव चिन्ह वितरित कर दिए।

बाकी तीन विधान सभाओं में चुनाव चिन्ह वितरण देरी से हुआ। करीब डेढ़-दो घंटा देरी से चिन्ह वितरण हो सका। उम्मीदवार यहां वहां टहलते रहे और इंतजार करते रहे। चुनाव चिन्ह वितरण में देरी का कारण भोपाल से निर्देश न मिलना बताया गया।