31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1300 किमी दूर से दौड़ी आई प्रेमी से मिलने नाबालिग लड़की

पश्चिम बंगाल की एक 16 साल की नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने और उससे शादी करने 1300 किमी से भी ज्यादा लंबा सफर कर गंजबासौदा आ पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Mar 2023, 4:34 PM IST

1300 किमी दूर से दौड़ी आई प्रेमी से मिलने नाबालिग लड़की

1300 किमी दूर से दौड़ी आई प्रेमी से मिलने नाबालिग लड़की

विदिशा. इंस्टाग्राम के जरिए हुए प्यार में पश्चिम बंगाल की एक 16 साल की नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने और उससे शादी करने 1300 किमी से भी ज्यादा लंबा सफर कर गंजबासौदा आ पहुंची। वह अपने प्रेमी के साथ यहां से दिल्ली रवाना होती, इसके पहले ही लड़के के ताऊ की नजर उन पर पड़ गई। लिहाजा सोशल मीडिया से उपजा यह प्यार फिलहाल परिजनों की नजर में आ गया।

लड़के के परिजनों ने किशोरी के बारे में चाइल्ड लाइन को खबर कर दी। लड़की वापस घर जाने को तैयार नहीं है। वह जिद पर अड़ी है कि वह इसी लड़के के साथ रहेगी। चाइल्ड लाइन की टीम उसे काउंसलर की मदद से समझाने का प्रयास कर रही है। इस बीच लड़की के नाबालिग होने के कारण पूरा मामला बाल कल्याण समिति की जानकारी में लाया गया। लड़की अपने साथ घर से कुछ जेवर भी लेकर आई है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। लंबे समय तक चेटिंग के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वे दोनों यहां से दिल्ली जाकर शादी करने वाले थे।

कुछ गहने और पांच हजार रुपए साथ लाई लड़की को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। लेकिन शुक्रवार को फुल बेंच बैठेगी, जिसमें यह निर्णय होगा कि लड़की को विदिशा पुलिस पश्चिम बंगाल छोड़ने जाएगी या पश्चिम बंगाल की पुलिस उसे यहां से लेकर जाएगी। बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में किशोरी के अपरहण का मामला दर्ज हो चुका है। वहीं लड़की लगातार लड़के के पास जाने के लिए रो रही है। वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहती। उसे फिलहाल पुलिस के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह अपने साथ अपने घर से सोने के कान के दो जोडी टॉप्स, पायलें और पांच हजार रुपए लेकर आई थी।


योजना के चलते लड़का एक लाख रुपए लेकर था तैयार

दिल्ली भागकर शादी करने की योजना के चलते जब लड़का अपने दादाजी की तिजोरी से एक लाख रुपए लेकर दिल्ली जाने के लिए बासौदा रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उसके ताऊ ने उसे देख लिया और संदेह होने पर वे उसे घर ले आए। इधर यह मालूम पड़ने पर किशोरी रुकी नहीं और सीधे गंजबासौदा स्टेशन पहुंच गई। इसकी सूचना लड़के को थी, इसलिए लड़के के बुआ का लड़का उसे स्टेशन लेने आया। वहीं लडके के ताऊ, चाचा और फूफा आ गए और लड़की के कागजात देख उसे नाबालिग पाकर एक पुलिसकर्मी के पास ले गए। मामले की सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। चाइल्ड लाइन, जीआरपी और आरपीएफ की मदद से लड़की को विदिशा पहुंचाया गया, यहां काउंसलर दीपा शर्मा उसकी काउंसिलिंग कर रही हैं।


भागकर दिल्ली में शादी करने की तैयारी की थी

पश्चिम बंगाल के दमदम शहर की इस किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए गंजबासौदा के एक गांव के लड़के से हो गई। यह सिलसिला लंबा चला और दोनों की सोशल मीडिया पर चेटिंग होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने भागकर शादी करने की तैयारी कर ली। तय यह हुआ कि दोनों दिल्ली भाग चलेंगे और वहीं शादी करेंगे। लड़की को पश्चिम बंगाल से सीधे दिल्ली जाना था। लड़के को भी दिल्ली पहुंचना था।