
Guna. Qualifier competition has begun at district headquarters to join Santosh Trophy soccer competition. On Tuesday, the opening match was played between Anuppur and Rewa. State level football competition has been organized for the selection of teams by the District Football Union.
गुना. संतोष ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय पर क्वालिफायर प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को उद्घाटन मैच अनूपपुर व रीवा के बीच खेला गया। जिला फुटबॉल संघ द्वारा टीमों के चयन के लिए राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के २३ जिलों की टीमें शामिल हो रही हैं। खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को देखकर संतोष ट्राफी के लिए चयन किया जाएगा। मंगलवार को हुए पहले मैंच में अनूपपुर ने रीवा को २-१ से मात दी।
वहीं दूसरा मैच दमोह को २-० से पटखनी देते हुए उमरिया ने जीता। अंतिम मुकाबला टीकमगढ़ व श्यौपुर के बीच खेला गया।जिला फुटबॉल संघ के सचिव इरफान खान ने बताया कि संतोष ट्राफी में कई राज्यों की टीमें खेलेंगी। यह प्रतियोगिता अगले माह महाराष्ट्र में होगी। प्रदेश की टीम के चयन के लिए दो जोन बनाए गए हैं। जिनमें से एक जोन की जिम्मेदारी गुना को मिली है। संघ के अध्यक्ष बमोरी विधायक महेन्द्रसिंह सिसौदिया, नीरज निगम, शिवराज भदौरिया, रहीस उद्दीन, शोएब खान, रूपेश परमार, रिजवार खान, अफजल खान, अशोक भंडारी उपस्थित रहे।
नारे लगाते हुए निकाली बाइक रैली बाद में भगवान को सौंपा ज्ञापन
गुना. जिले में एससी-एसटी एक्ट का विरोध जारी है। सर्व समाज द्वारा नित नए तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बाइक रैली निकालकर भगवान बजरंगबली को ज्ञापन सौंपा गया।
सर्व समाज के बैनर तले चार सैंकड़ा लोगों शहर में नारे लगाते हुए रैली निकाली। यह रैली प्रताप छात्रावास से शुरू हुई औ्रर हाट रोड, हनुमान चौराहा, एबी रोड, जय स्तंभ चौराहा होते हुए हनुमान टेकरी पहुंची।
रैली में युवा बाइक पर सवार होकर निकले और केन्द्र व राज्य सरकार सहित व्यक्तिगत रूप से पीएम, सीएम व सभी पाटियों के नेताओं के नाम लेकर नारेबाजी की। इस दौरान एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को वापस लेने की मांग उठाई गई। रैली के रूप में हनुमान टेकरी पहुंचकर पहले भगवान की पूजा अर्चना की गई और फिर उन्हें ज्ञापन सौंपकर एक्ट को वापस लेने नेताओं की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। रघुवंशी समाज वरिष्ठ दिनेश रघुवंशी ने बताया कि इस एक्ट के कारण सवर्णों सहित अल्प संख्यक व पिछड़ा वर्ग परेशान हैं।
Published on:
26 Sep 2018, 2:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.