2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति की अगवानी के लिए शहर तैयार, कई रास्ते शाम तक रहेंगे बंद

बमौरी और गुना में होगा कार्यक्रम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी आएंगे, बदला ट्रेफिक रूट, अधिकारियों का डेरा...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Apr 2018, 10:22 AM IST

president of india, president ramnath kobind, mp, mp bhopal, cm shivraj singh chouhan, patrika news, patrika bhopal,

गुना। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज मध्यप्रदेश दौरे पर आ चुके हैं। वे आज 29 अप्रैल को पौने छह घंटे के प्रवास पर गुना जिले में होंगे। वे बमौरी और गुना में आयोजित यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आएंगे।

जिले के आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति के बमौरी और गुना आगमन की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर पूरी हो गई हैं। सुरक्षा बतौर बमौरी और गुना में कार्यक्रम स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी है। इसके साथ ही जनता को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने रूट परिवर्तन भी किया है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रदेश और केन्द्र के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां डेरा डाल लिया है। दिनभर तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठकें चलती रहीं।
मुख्यमंत्री तीन बजे रवाना हो जाएंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे आने के बाद कई कार्यक्रमों में शामिल होकर दोपहर तीन बजे हैलीपेड गुना से पिपलानी जिला सीहोर के लिए रवाना हो जाएंगे।

जगह-जगह हुए रास्ते बाधित, आज भी होंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से पूर्व कई जगह रास्ता रोके जाने से रास्ता जाम हो गया। इससे हुई परेशानी को लेकर कुछ लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए देखे गए।

संभलकर निकलें घर से
महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के दिन 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से अशोकनगर से गुना की ओर जाने वाले समस्त वाहन शाढ़ोरा से नईसराय म्याना होकर ए.बी. रोड़ से गुना पहुँचेंगे। इसी प्रकार ग्वालियर की ओर से अशोकनगर की ओर जाने वाले समस्त वाहन म्याना से नईसराय, शाढ़ोरा होकर अशोकनगर और अशोकनगर से हनुमान चौराहा गुना की ओर आने वाले व हनुमान चौराहा से अशोकनगर की ओर जाने वाले समस्त वाहनों के आवागमन को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है।

यह मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
रेल्वे स्टेशन गुना से घोसीपुरा होकर केन्ट की ओर आने व जाने वाले मार्ग सुबह प्रात: 10 बजे से आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। विवेक कालोनी से कब्रिस्तान केन्ट रोड कालापाठा से केन्ट रोड़, ऊपरी बाजार, गुलाबगंज, आयकर चौराहा से बलीबाबा तिराहा से हनुमान चौराहा की ओर जाने व केन्ट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। अम्बेडकर चौराहे से खेल प्रशाल, कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था संजय स्टेडियम में की गई है।एस.पी. ऑफिस व पुलिस लाईन की ओर आने वाले आवागमन को प्रतिबंधित किया है।

राष्ट्रपति सुबह सवा ११ बजे बमौरी आएंगे
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 29 अप्रैल को सुबह भोपाल से प्रस्थान कर साढ़े ग्यारह बजे बमौरी हेलीपेड पहुुंचेंगे, जहां बमौरी में दोपहर 12 से एक बजे तक असंगठित श्रमिक कल्याण सम्मेलन सह तेंदूपत्ता श्रमिक स मेलन और गौड़ सम्मान समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति दोपहर सवा बजे बमौरी से हैलीपैड से प्रस्थान कर पौने दो बजे गुना पहुंचेंगे, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में दोपहर 2 बजे से पौने तीन बजे तक मिनी स्मार्ट सिटी शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महामहिम सायं 4.10 बजे से 4.50 बजे अपने बड़े भाई रामस्वरूप भारती के हनुमान कॉलोनी स्थित आवास पर रहेंगे। महामहिम राष्ट्रपति शाम 5.१० बजे गुना से भोपाल रवाना हो जाएंगे।

हनुमान कालोनी पुलिस के हवाले
हनुमान कॉलोनी में अपने बड़े भाई रामस्वरूप भारती के यहां राष्ट्रपति के आने को देखकर पुलिस ने पूरी कॉलोनी को अपने कब्जे में लिया है, राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए लगभग एक हजार जवान और अधिकारी ड्यूटी पर लगाए हैं। हनुमान कॉलोनी और बमौरी में व्यवस्थाएं देखने अधिकारी कई बार वहां जाते रहे और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही सर्किट हाउस और श्यामा प्रसाद खेल प्रशाल के आसपास भी पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व गुना हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल और हनुमान कॉलोनी तक कारगेट निकला। सुरक्षा समेत अन्य कार्य के लिए ढाई सौ वाहन लगाए गए हैं।

हो सकती है परेशानी
29 अप्रैल को शादियों का सहालग भी काफी है। इस दिन राष्ट्रपति के आगमन से केंट क्षेत्र और हनुमान कॉलोनी में रहने वाले जिनके यहां शादियां हैं उनको परेशानी हो गई है, इसकी वजह ये है कि वह मार्ग पर जहां एक ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होगी, वहीं दूसरी ओर वाहनों की आवाजाही भी कम होगी। उधर जिले के आसपास जिलों से भी बसें परिवहन विभाग ने अपने कब्जे में ले ली है। एक गांव में एक बस को लगाया गया है, जहां से रोजगार सहायक और सचिव को आने जाने में दिक्कत होगी।