14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंपति के साथ बदमाशों ने की लूट

शहर के जख्म चौराहे पर रात 3 बजे की बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

2 min read
Google source verification

गुना

image

Amit Mishra

Sep 20, 2018

news

दंपति के साथ बदमाशों ने की लूट

गुना। शहर में लूट की घंटनाएं दिनोदिन बढ रही है। घंटनाओं के बढ़नें से शहरवासियों ने रात के समय घर से आना जाना बंद कर दिया। गुरूवार की रात डायलिसिस कराकर इंदौर से गुना अपने घर पर जा रहे शर्मा दंपति के साथ रात 3 बजे शहर के जख्म चौराहे पर बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर गहने लूट लिए। घंटना के बाद से शर्मा दंपति दहशत में है।

भागने मे सफल रहे बदमाश
बताया जाता है घंटना के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। दंपति का कहना है कि चौराहे के पास कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था,जिस कारण बदमाशों ने घंटना को अनजाम दिया। रात का समय होने के कारण दंपति ने मदद की गुहार लगाई ,लेकिन किसी ने नहीं सुनी। दंपति ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस यादि रात में गश्त करे तो शायद लूट होने वाली घंटनाओं को रोका जा सकता है।

पुलिस ने बरामद की गाड़ी
लूट की घंटना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची। मिली जानकारी के अनुसार जिस गाड़ी से बदमाशों ने घंटना को अंजाम दिया था उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर ये गाड़ी किसकी है। पुलिस का कहना है कि हम गाड़ी के मालिक का पता लगा रहे हैं मालिक के पता लगने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी कि मामला क्या है।

डायलिसिस कराकर घर लौट रहे थे दंपति
दंपति ने बताया कि डायलिसिस कराकर इंदौर से गुना अपने घर पर जा रहे थे। तभी गुना शहर के जख्म चौराहे पर कुछ बदमाश आए और लूट की घंटना को अनजाम देने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करना शुरू कर दी और चैन समेत अन्य गहन लूट लिए। दंपति का कहना है कि घंटना के बाद मदद की गुहार लगाते रहे,लेकिन न तो पुलिस मौके स्थल पर पहुंची और न आसपास के लोगों ने किसी प्रकार की मदद की।