4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो ट्यूबवेल सूखे, टैंकर से पानी भरने को लेकर होता है विवाद

शहर में ट्यूबवेल सूखने और पानी की सप्लाई कम होने से दिक्कत हो रही है। श्रीराम कालोनी में पानी दो ट्यूबवेल हैं और दोनों ही सूख गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 23 Apr 2018, 11:52 AM IST

news

गुना. शहर में ट्यूबवेल सूखने और पानी की सप्लाई कम होने से दिक्कत हो रही है। श्रीराम कालोनी में पानी दो ट्यूबवेल हैं और दोनों ही सूख गए हैं। इस वजह से इस कालोनी में काफी दिक्कत हो रही है। रविवार को टैंकर से पानी सप्लाई किया गया, लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों में विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल, ट्यूबवेल में पानी नहीं होने से लोगों को पीने के पानी का भी संकट गहरा गया है। इस कारण टैंकर से पानी भरने में काफी भीड़ रही।

बर्तनों में पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। लोगों ने बताया, रविवार को एक टैंकर पानी ही आया, इस कारण विवाद की स्थिति बनी, अगर पानी ज्यादा आता तो विवाद नहीं होता। महिलाओं ने बताया कॉलोनी में टंकी से पानी सप्लाई किया जाए तो पर्याप्त पानी मिल सकता है। श्रीराम कालोनी में पानी दो ट्यूबवेल हैं और दोनों ही सूख गए हैं। इस वजह से इस कालोनी में काफी दिक्कत हो रही है।

शहर में यहां आ रही पानी की दिक्कत
शहर में श्रीराम कालोनी के अलावा नयापुरा में भी पानी का संकट है। इस वजह से ४०० ट्यूबवेलों के अलावा शहर में १५० से ज्यादा टैंकर पानी सप्लाई होता है। इसके बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी बढऩे के साथ ही पानी की खपत बढ़ गई है। एक कूलर के मान से हर परिवार में ५० लीटर पानी की खपत बढ़ गई है। इसके अलावा पीने के पानी की भी जरूरत पड़ रही है। शहर में दुर्गा कालोनी, आदर्श कॉलोनी, घोसीपुरा आदि में भी पानी का संकट बना हुआ है।

ट्यूबवेल सूख गए हैं, नलों में पानी नहीं आ रहा है। श्रीराम कॉलोनी काफी बड़ी है, कई गलियों में तो पानी भी नहीं पहुंच रहा है। लोगों पानी के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। नजदीक में भी कोई पानी का स्त्रोत नहीं है। जहां से लाकर काम चलाया जा सके।
- गौरा, रहवासी