सुठालिया मार्ग बंद
उधर, मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में पार्वती पुल पर पानी आ जाने से सुठालिया तक का संपर्क टूट गया है।
नाला न बनने से बस्ती में बाढ़
ग्राम पंचायत झागर की ढोंगापुरा बस्ती में पानी भर गया। 200 घरों की इस बस्ती के 50 प्रतिशत घरों में पानी भरा। करीब दो साल पहले विधायक महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने ढोंगापुरा बस्ती की पुलिया का भूमि पूजन किया था।, लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण तेज बारिश में यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। बारिश रुकने के बाद लोग घंटों तक पानी निकालते रहे।