क्या था मामला
गुना जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार, पटवारी समेत कई अधिकारियों ने एक पत्र लिखा है। पत्र में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव और गुना कलेक्टर से वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की है। पत्र में लिखा गया है कि अपर कलेक्टर दिलीप मंडावी द्वारा शराब, मांस एवं अन्य निजी उपयोग की वस्तुओं की मांग की जाती है। मांग न पूरी होने पर झूठे केस बनाकर भविष्य खराब करने की धमकी देते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।