31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा

मां बोली—थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर पुलिस ने मार दिया बेटे को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Raju Sharma

•

Updated: 22 Nov 2022, 1:47 AM IST

Youth dies in police custody, uproar in Guna hospital

Youth dies in police custody, uproar in Guna hospital

गुना. पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। सोमवार देर रात 12 बजे बड़ी संख्या में परिजन और अन्य लोग एकजुट होकर अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हवालात में आरोपी के साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया, जिसके कारण गोकुल सिंह चक निवासी इसराइल खान की मौत हो गई। बढ़ते हंगामे को शांत कराने देर रात तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया, लेकिन रात 1 बजे भी मामला शांत नहीं हो पाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पुलिस हिरासत में नहीं बल्कि अस्पताल में हुई है।

एक दिन पहले पुलिस पर हुआ था पथराव, इसी मामले में किया था गिरफ्तार
दरअसल, शनिवार को कैंट पुलिस थाने के गोकुल सिंह चक इलाके में मारपीट के आरोपियों को पकडऩे गई थी। पुलिस टीम पर आरोपियों ने पहले पथराव और मारपीट की थी। इसी घटना के बाद पुलिस ने इसराइल खान को गिरफ्तार कर लिया था। उसे थाने में ही रखकर उसके साथ मारपीट की जिसके कारण सोमवार को उसने दम तोड़ा दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस दबे पांव उसे लेकर अस्पताल पहुंची। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वे बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

guna IMAGE CREDIT: patrika


शाम को ट्रेन से गुना आया था युवक, रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया
सोमवार की शाम को मृतक भोपाल इंटर सिटी से गुना रेलवे स्टेशन पर उतरा। यह ऑटो में बैठकर अपने घर गोकुल सिंह चक जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे ऑटो से उतारा और कुशमोद चौकी ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर पुलिस घबरा गई। इसी बीच उसकी पुलिस ने मारपीट की इससे उसकी मौत हो गई।