12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बदसलूकी

बीवी-बच्चों के साथ जा रहे थे दुबर्ई, कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप खेद जताते हुए विस्तारा ने जांच का भरोसा दिया कंफर्म टिकट के बावजूद काउंटर पर खड़े रहे डेढ़ घंटे

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बदसलूकी

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बदसलूकी

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रहे इरफान पठान ने विस्तारा एयरलाइंस के कर्मचारियों पर ग्राउंडस्टाफ पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की कमेंट्री टीम का हिस्सा इरफान दुबई जाने के लिए बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी बीवी और दोनों बच्चे भी साथ थे। कंफर्म टिकट होने के बावजूद परिवार के साथ इरफान को चेक-इन-काउंटर पर डेढ़ घंटे खड़ा रहना पड़ा।

अपना दर्द इरफान ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे अलावा अन्य यात्रियों के साथ भी बुरा बर्ताव किया गया। एयरलाइन प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए। गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में अन्य लोगों को इस तरह की दिक्कतें न हों। इरफान की शिकायत पर खेद जताते हुए विस्तारा ने इसका जांच कराने का भरोसा दिया है।

इरफान का ट्वीट
पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट पर लिखा-मैं विस्तार की फ्लाइट से मुंबई से दुबई जा रहाथा। चेक-इन-काउंटर पर मुझे बहुत बुरा अनुभव हुआ। कंफर्म होने के बावजूद एयरलाइन का स्टाफ मेरे टिकट की श्रेणी डाउनग्रेड कर रहा था। समस्या के समाधान के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन ने ज्यादा टिकटों की बिक्री, इसका खमियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। मेरे साथ मेरी पत्नी, मेरे पांच साल और आठ महीने के बच्चे को भी यह सब झेलना पड़ा। एयर विस्तारा...उम्मीद है कि आप इसे ठीक करेंगे।

विस्तारा का जवाब
विस्तारा ने इसे गंभीरता से लिया है। पठान के साथ हुए दुव्र्यवहार पर चिंता जताते हुए एयरलाइंस ने कहा कि हम इसकी जांच को प्राथमिकता दे रहे हैं। कृ पया अपना कांटैक्ट नंबर मुहैया कराएं। यह भी बताएं कि आपके साथ कब बातचीत हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग