29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर लव जेहाद… हिन्दू युवती का जबरन धर्म परिवर्तन

Love Zehad: लव जेहाद की नापाक हरकत ने अमन में फिर खलल डाल दिया। दो मुस्लिम युवकों द्वारा युवती काअपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद शहर में बवाल मच गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुडगाँव

•

image

arun Kumar

•

Updated: 20 Aug 2019, 1:22 AM IST

Love jihad again ... Forced conversion of Hindu woman

फिर लव जेहाद... हिन्दू युवती का जबरन धर्म परिवर्तन

- शहर में जगह जगह बवाल, बवाल, पलिस पर पथराव
- विरोध में बंद रहा शहर, चाय-पान की दुकानें तक बंद
- गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे ११ घण्टे तक जाम
मेवात.
लव जेहाद की नापाक हरकत ने अमन में फिर खलल डाल दिया। दो मुस्लिम युवकों द्वारा युवती काअपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद शहर में बवाल मच गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। संघर्ष समिति के आह्वान पर शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। लोगों को चाय-पानी और दवाओं के लिए भी भटकना पड़ा। शहर के ही राजकुमार की बेटी का बिलाकरपुर के दो मुस्लिम युवकों ने अपहरण कर उस पर जादू-टोना कर धर्म परिवर्तन कारया। जबरन धर्म परिवर्तन को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गलत बताया और बंद का समर्थन का दुकानें बंद रखीं। जगह जगह लोगों ने प्रदर्शन किए। शाम को दोबारा जाम लगाने पहुंचे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जवाब में पुलिस ने लाठियां भांजीं। प्रदर्शनकारियों ने गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे ११ घण्टे तक जाम रखा।

यह था पूरा मामला

शहर के राजकुमार ने पुलिस को बताया कि बेटा अरुण 14 अगस्त को अपनी बहन को सिविल लाइंस स्थित शांतिसागर जैन कन्या महाविद्यालय में छोड़कर आया था। जब वापस लेने गया तो बहन वहां नहीं मिली। तभी जानकारी मिली कि बिलाकपुर के आकिल खान पुत्र आजिम खां ने अपने साथी राशिद पुत्र नियाजू के साथ उसका अपहरण कर लिया है। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पता चला तो बेटी से मिला लेकिन वो किसी जादू-टोने के प्रभाव से झूम रही थी। लोग इसे लव जिहाद का मामला मान रहे हैं।

गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे जाम

युवती के अपहरण और धर्म परिवर्तन मामले में युवाओं ने गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर सुबह सात बजे ही जाम लगा दिया। रोड के तीनों ओर घंटों वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। जाम शाम ७ बजे तक जारी रहा। इससे दिल्ली अलवर रोड तथा फिरोजपुर झिरका पहाड़ी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अदालत में कैदियों को ला रही पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंस गई। हालांकि स्कूली बच्चों, एंबुलेंसों को जाम से जाने दिया गया।

पुलिस पर पथराव, दो सिपाही घायल

11 घंटे बाद जाम खुलने के बाद जब गुस्साई भीड़ ने सड़क पर दोबारा जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। करीब 10 मिनट तक चले इस घटनाक्रम में दो सिपाही चोटिल हो गए, वहीं कुछ लोगों को भी मामूली चोट आई।