8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बिग बी ने दिए 51 लाख

Amitabh Bachchan: असम में भारी बारिश और बाढ़ के बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बाढ़ राहत के नाम पर 51 लाख रुपए दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 23 Jul 2019, 8:54 PM IST

Assam Flood

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बिग बी ने दिए 51 लाख

( गुवाहाटी, राजीव कुमार )। असम में कई जिलों में हुई भारी बारिश के चलते फिर से कोकराझाड़, बंगाईगांव, चिरांग, बाक्सा, लखीमपुर और धेमाजी जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राज्य के 19 जिलों के 68 राजस्व चक्र के 2523 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में धेमाजी, विश्वनाथ, दरंग, बाक्सा, बरपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बंगाईगांव, कोकराझाड़, धुबड़ी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपाड़ा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), नगांव, गोलाघाट, जोरहाट और कछार शामिल हैं। इन जिलों के 28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

अमिताभ ने भी दिखाई दरियादिली, अक्षय कुमार दे चुके हैं 2 करोड़

इस बीच, मेगा सिने स्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दिए हैं।इससे पहले सिनेस्टार ( Akshya Kumar ) पहले ही दो करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं, ताकि यह रकम बाढ़ पीड़ितों के कल्याण और पुनर्वास में खर्च की जा सके। इधर सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के लिए 659 राहत शिविर चलाएजा रहे हैं। इनमें 1 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। पिछले 24 घंटों में मोरिगांव और गोलाघाट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस तरह बाढ़ में मरने वालों की संख्या 69 हो गयी है। ब्रह्मपुत्र जोरहाट और धुबड़ी में, जियाभराली शोणितपुर में, पुठीमारी कामरूप में, बेकी बरपेटा में, गौरंग कोकराझाड़ में और कुसीआरा करीमगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने अपनी आंखों से देखा बाढ़ का विकराल रूप

उधर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ( Sarbanand Sonowal ) ने आज ग्वालपाड़ा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही बाढ़ राहत को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक की। उधरपिछली रात भारी बारिश के वजह से पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अलीपुर डिवीजन में रेल सेवाएं प्रभावित हुई। बानरहाट, हासीमारा, चौतारा, जोराई, श्रीरामपुर, दांगतोल में रेलवे के सिंग्नल और संचार व्यवस्थाओं को क्षतिग्रस्त किया। जोराई स्टेशन में पटरियां पानी में डूब गईं।

संचार यंत्रों ने भी काम करना किया बंद

वहीं गोसाईंगांव, श्रीरामपुर, जोराई सेक्शन के कई स्थानों पर पटरियों के ऊपर से पानी बहने के चलते इन्हें नुकसान हुआ। हासीमारा-मदारीहाट, घोग्साडांगा-साजेरपार, सालाकाटी-बासुगांव सेक्शनों में सिंग्नल व संचार यंत्रों ने काम करना बंद कर दिया। भारी बारिश की वजह से दिखना भी कम हो गया। इसके लिए कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। अपराह्न 4.45 बजे अप लाइन को खोला गया है। लेकिन गति नियंत्रित की गईहै। डाउन लाइन अब भी ट्रेनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं है। जोराई स्टेशन यार्ड में अप और डाउन लाइनें पानी के जमाव के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहां दोपहर 1.45 बजे से ट्रेनों की आवाजाही रोकी गयी। बाद में अप लाइन के जरिए ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई।

असम की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...