1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रह्मपुत्र में नाव डूबी,दो छात्राओं के शव बरामद, दो दर्जन से अधिक यात्री लापता

दो दर्जन से अधिक यात्री लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Sep 2018, 7:09 PM IST

बचाव करते लोग

बचाव करते लोग

(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): चार दिन पहले एक ही परिवार के पांच लोगों के नदी में बह जाने वाले हादसे को लोग भुला भी नहीं पाएं थे उससे पहले ही असम की उफनती नदी ब्रह्मपुत्र में एक और बडा हादसा हो गया। असम के उत्तर गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को यात्रियों से भरी नाव डूब गई। नाव में 45 यात्री सवार थे। इनमें दो जनो के शव बरामद हुए हैं जबकि 12 जने बाहर आ गए। दो दर्जन से अधिक यात्री लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। यह यांत्रिक नाव गुवाहाटी से दोपहर 12 बजे रवाना हुई थी। नाव में आठ मोटरसाइकिल भी लदी थीं।


बगैर टिकट बैठे थे कई लोग

अंतरदेशीय जल परिवहन विभाग का कहना है कि इस नाव में सवार होने के लिए 22 यात्रियों ने टिकट लिए थे। शेष्‍ा यात्री बगैर टिकट सवार हुए थे। बीच सफर में मशीन खराब हो गई और नाव पेयजल आपूर्ति योजना के खंभों से जा टकराई। टकराने से नाव टूट गई। नाव पर सवार कुछ लोगों ने पेयजल आपूर्ति योजना के खंभों को पकड़कर बचाव किया। छात्रा डिंपी दास और अंकिता बरुवा के शव मिले हैं। दोनों हायर सेकेंडरी की छात्राएं थी।

सीएम ने दिए जांच के आदेश,नाव का संचालन रोका

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्य के अतिरिक्त मुख्यसचिव जिष्णु बरुवा को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल ब्रह्मपुत्र का पानी काफी बढ़ा हुआ है। कामरुप(मेट्रो) जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नबंर जारी किए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने ब्रह्मपुत्र में गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच यांत्रिक नाव संचालन पर रोक लगा दी है। दुर्घटनाग्रस्त नाव में एक भी लाइफ जैकेट नहीं था।


उधर, आपदा राहत बल ने शनिवार को शिवसागर जिले के दिखौ नदी में कार समेत समाए गुवाहाटी के हरेन बोरा और उनके परिवार के पांच सदस्यों के शवों को वाहन के साथ खोज निकाला।