(गुवाहाटी): असम के गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवानों ने एक गर्भवती महिला की सुरक्षा जांच में सिर्फ कपड़े ही नहीं खुलवाए बल्कि पेट को दबोच-दबोच कर देखा। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से की तो माफी मांगी गई।