14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम के बाद त्रिपुरा में चल रहा अपवाहों का दौर, बच्चा चुराने की अफवाहों से तीन लोग मरे

बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बताकर हमला करने की घटनाएं अब असम के बाद त्रिपुरा में बढ गई हैं। पिछले 48 घंटों में तीन लोग मारे जा चुके हैं...

2 min read
Google source verification
death

death

राजीव कुमार की रिपोर्ट...

(त्रिपुरा): बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बताकर हमला करने की घटनाएं अब असम के बाद त्रिपुरा में बढ गई हैं। पिछले 48 घंटों में तीन लोग मारे जा चुके हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बच्चा-चोर होने के शक में त्रिपुरा सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक सदस्य सहित तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इनमें एक जना उत्तर प्रदेश का है।


अपवाहों के खिलाफ अभियान चलाने वाले को मारा

सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्मृति रंजन दास ने बताया कि गुरुवार रात दक्षिण त्रिपुरा जिले के कलाछारा में बच्चा-चोर होने के शक में भीड़ ने सुकांत चक्रवर्ती (33) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। चक्रवर्ती राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग की एक टीम के सदस्य थे जो अफवाहों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। दास ने बताया कि चक्रवर्ती पर उस समय हमला किया गया जब उनकी टीम सबरूम से लौट रहे थे। पीट-पीट कर हत्या की घटनाओं को देखते हुए त्रिपुरा पुलिस महानिदेशक ए के शुक्ला ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पूरे राज्य में अगले 24 घंटे के लिए एसएमएस और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी।


सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने शुक्रवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि राज्य में कोई बच्चा-चोर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए यह माकपा की साजिश है।

अपवाहों के चलते दो अन्य लोगों की हत्या

बता दें कि सूचना एवं संस्कृति विभाग के सदस्य के अलावा सिपाहीजाला जिला के बिशालगढ़ में एक अज्ञात महिला की उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जब वह चार लोगों के साथ एक वाहन में जा रही थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। मारपीट की तीसरी घटना पश्चिम त्रिपुरा के मुराबारी इलाके की है, जहां बच्चा चोर होने के संदेह में उत्तर प्रदेश के एक हाकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारे गए व्यक्ति का नाम जाहिर खान कुरैशी है। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। घायलों में उत्तर प्रदेश का खुशीत खान और बिहार का गुलजार खान शामिल है।