गोस्वामी ने बताया कि शायद इसी हताशा के चलते वह दूसरों पर हमला करता है। साधारणतया वह लोगों पर देर शाम या रात को हमला करता है। अब तो वह शानादार ढंग से सड़क पर घूमते फिरता है। जब भी उसके सामने कोई व्यक्ति आता है तो वह उसे किक मारने या हमला करने की कोशिश करता है। जब भी गांव वाले उसे देखते हैं तो वे बम फोड़ते हैं,ड्रम बजाते हैं और विभिन्न तरह से डराने की कोशिश करते हैं। इसके चलते वह डर कर लोगों पर हमला कर देता है। लादेन रात को धान की फसल खाने के लिए निकलता है। इसी दौरान लोग उसके हमले का शिकार होते हैं। पिछले छह महीनों में उसने चार लोगों की हत्या कर दी। वन विभाग का आकंलन है कि पिछले तीन सालों में उसने तीस लोगों की हत्या की है।