चचेरी बहन के देवर ने अपहरण कर किया बलात्कार
उधर मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के बड़ापुरा की एक किशोरी को उसकी चचेरी बहन का देवर शादी का झांसा देकर अपहरण कर खेरागढ़ उप्र ले गया वहां उसके साथ दुष्कृत्य किया। जब किशोरी ने शादी की कहा तो उसने मना कर दिया।पोरसा पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी रविन्द्र परमार निवासी राजाखेड़ा उप्र के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366, 376, 506 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।