ग्वालियर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की शाम को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 80 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें सबसे अधिक संक्रमित लोग पनिहार स्थित सीआरपीएफ कैंप के निकले। यहां सैंपल देने वाले 115 जवानों में से 30 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। बता दें कि किसी भी अद्र्धसैनिक बल के कैंप में एक ही दिन में इतने संक्रमित मिलने का यह पहला मामला है। इसके साथ ही एसएफ की सेकंड बटालियन के तीन जवान और एक जवान का बेटा भी कोरोना से संक्रमित निकला।