23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ोसी के घर खेलने गया था 7 साल का शेख फिर मिली मौत

पड़ोसी के घर खेलने गया था 7 साल का शेख फिर मिली मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:43 PM IST

7-year-old boy

ग्वालियर . पड़ोसी के घर खेलने गए कालीन कारीगर के मासूम बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। पड़ोसी कह रहा है पानी की मोटर से करंट लगा है, लेकिन पिता को उसकी बात पर विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि पड़ोसी सच्चाई छुपा रहा है। जनकगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसा गुरुवार शाम ६:३० बजे का है।

यह भी पढ़ें : रात को बेटी के किए पीले हाथ, सुबह डोली से पहले उठी अर्थी, आपको विचलित कर देगा ये वीडियो

शिवनगर घोसीपुरा निवासी शौकत खान का बेटा मोहम्मद शेख (७) गुरुवार शाम करीब ६ बजे पड़ोसी यूनिस खान के घर खेलने गया था, तभी उसे करंट लगा और मौत हो गई। पिता का कहना है कि यूनिस का बेटा उनके बेटे को खेलने घर ले गया था।

यह भी पढ़ें : GF नहीं मिलने पर प्रेमी ने हसबैंड-वाइफ को जिंदा जलाया,कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो

कुछ देर बाद यूनिस बेटे को मृत अवस्था में उनके घर छोड़ गया। उसने बताया मोटर के पंप से करंट लगा है,जबकि नल रात में आते हैं तो मोटर चालू करने का सवाल ही नहीं उठता। जानकारी मिलने पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हाउस में रखवा दिया।। शुक्रवार को पीएम के बाद मर्ग कायम किया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : सरकार बेटियों के खाते में जमा करेगी छह लाख रुपए,यहां करना होगा आवेदन

सीसीटीवी फुटेसीसीटीवी फुटेज से पकड़ा बाइक चोर
थाटीपुर इलाके से बाइक चुराकर भागा चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद होने पर पकड़ा गया। उसके घर से चोरी की बाइक बरामद हो गई है। थाटीपुर टीआइ रविन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि गुरुवार को बाइक चोरी की रिपोर्ट पर तस्दीक की तो एक दुकान में कैमरा दिखा। फुटेज देखे तो चोर नजर आया। उस हुलिए के आधार पर तानसेन टॉकीज के पास रहने वाले रहीश अहमद (३८) पुत्र अजीज अहमद को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की तो वह बोला शराब के नशे में चोरी की थी।