
Gwalior to Bengaluru new weekly train (फोटो सोर्स : @RailMinIndia)
MP News: ग्वालियर से बेंगलूरु के बीच साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन गुरुवार शाम चार बजे होगा। इसके बाद यह हर सप्ताह शुक्रवार को ग्वालियर से रवाना होगी। जबकि बेंगलूरु से ट्रेन रविवार को चलेगी। इस ट्रेन को शाम 4 बजे जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भारत सिंह कुशवाह व ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।
बेंगलूरू से ग्वालियर(Gwalior to Bengaluru) वाया गुना के लिए नई ट्रेन संख्या 11085/11086 ग्वालियर से 4 जुलाई व बेंगलूरु से 29 जून से चलेगी।
शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, बीना, विदिशा, भोपाल, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रापुर, बल्लारशाह, सिरपुर, कघजनगर, बेल्लामपल्ली, काजीपेट, काचीगुडा, महबूबनगर, गडवाल, कर्नूल, धोने, अनंतपुर, धर्मावरम, हिन्दुपुर, बेंगलूरु।
ग्वालियर से ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी, जो शाम 6.30 बजे गुना, रात 9 बजकर 5 मिनट पर बीना, रात 11.5 पर भोपाल व तीसरे दिन रविवार सुबह 7.35 बजे बेंगलूरु स्टेशन पहुंचेगी। बेंगलूरु से ट्रेन दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर ग्वालियर के लिए रवाना होगी।जो मंगलवार सुबह 10.25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
Updated on:
26 Jun 2025 08:45 am
Published on:
26 Jun 2025 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
