14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार अपडेशन कराने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना आप भी हो सकते है परेशान

आधार अपडेशन में हर रोज लग रहीं लंबीं कतारें स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के कारण बढ़ी भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 14 Jul 2019, 3:33 PM IST

aadhar card

without aadhar card no entry in village of madhya pradesh

ग्वालियर। यदि आप डाकघर में अपने आधार कार्ड में अपडेशन कराने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए तीन महीने तक रूकना पड़ेगा। शनिवार को महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस में आधार अपडेशन कराने पहुंचे लोगों को 2-3 अक्टूबर की डेट दी गई। तीन महीने से अधिक की वेटिंग के चलते सैकड़ों आवेदकों को वापस लौटना पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेजों के एडमिशन शुरू होने,स्कॉलरशिप के फॉर्म भरने के चलते एक डाकघर पर रोजाना 200 से 250 लोग पहुंच रहे हैं। पर एक मशीन पर दिन भर में 35 आधार पर ही काम हो पा रहा है। ऐसे में आमजन की परेशानियां बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें : इस बार गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहा है यह विशेष योग, जानिए

सुबह 8 बजे से लगती है कतार
नया आधार कार्ड बनवाने और उसमें अपडेशन को लेकर आमजन की परेशानी को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसके लिए वे सुबह 8 बजे से पोस्ट ऑफिस पहुंच जाते हैं। अपना नंबर सबसे पहले लग जाए, इसके लिए पोस्ट ऑफिस खुलने के समय से पहले आमजन कतार लगाकर खड़े हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : रात 2.30 बजे घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग दंपती को गन पॉइंट पर लूटा

बैंकों में नहीं बनने से हालात बिगड़े
जिले में एक समय 220 से अधिक आधार सेंटर काम कर रहे थे, जुलाई 2017 के बाद इनकी संख्या केवल 34 ही रह गई है। इसमें से शहर के 17 डाकघरों पर आधार बनाने और करेक्शन का काम हो रहा है वहीं 17 सेंटर निजी और सरकारी बैंकों में शिफ्ट किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बैंकों में आधार कार्ड का काम नहीं होने से सारा लोड डाकघरों पर ही दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें : मायके से 20 लाख नहीं लाने पर पत्नी को स्कूल संचालक करता था प्रताडि़त

3 अक्टूबर की डेट मिली है
निवासी कंपू सचिन शर्मा ने कहा कि मुझे कॉलेज में एडमिशन लेना है। इसके लिए आधार कार्ड में करेक्शन कराना था, डाकघर पर करेक्शन कराने के लिए आया था। यहां आकर पता चला कि 3 अक्टूबर को करेक्शन हो पाएगा।

बढ़ गई आवेदकों की संख्या
पोस्ट मास्टर महाराज बाड़ा डाकघर बृजेश शर्मा ने कहा कि आधार की दो मशीनों पर काम किया जा रहा है, फिर भी हर रोज आवेदकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। एडमिशन के चलते संख्या बढ़ गई है।

लगाए हैं दूसरे कर्मचारी
प्रवर अधीक्षक डाक विभाग एसके ठाकरे ने कहा कि आधार का काम सिर्फ डाकघरों में होने के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं। बैंकों ने हाथ खड़े कर लिए हैं। यहां अतिरिक्त कर्मचारियों भी लगाना पड़ रहे हैं।