
aadhar card : आधार में छूट मिलते ही लोग बोले अब मिली राहत
ग्वालियर। आधार कार्ड बनवाने और उसके अपडेशन के लिए कुछ दिन पूर्व तक लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही थीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से आधार में दी गई छूट के बाद गुुरुवार को ये भीड़ एकदम से छंट गई। सुप्रीम कोर्ट ने बैंक खाता खोलने, मोबाइल सिम लेने, स्कूल नामांकन के लिए और ऑनलाइन खरीदारी के लिए लगने वाले आधार की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
वहीं एक दिन पूर्व तक डाकघरों में आधार के लिए टोकन बांटे जा रहे थे। आधार कार्ड की अनिवार्यता में छूट मिलते ही आमजन ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : सरकार ने एक बार फिर की पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
अब परेशानी नहीं आएगी
पार गांव निवासी गोपाल शिंदे ने 5 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था। अभी उन्हें बैंक में केवायसी के लिए आधार अपडेशन कराना था। पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे, पर फिंगर प्रिंट नहीं आने के कारण अपडेशन नहीं हो रहा था। अब आधार में छूट मिल जाने से उनकी परेशानी खत्म हो गई है।
इसी तरह हजीरा निवासी राजेश सिंह ने बताया कि बच्चे के स्कूल में नामांकन के लिए मुझे आधार अपडेशन करवाना था। पिछले कई दिन से परेशान था पर अब ये दिक्कत खत्म हो गई है।
राजेश शर्मा,राजेंद्र शर्मा और प्रशात सहित अन्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश से लोगों को काफी राहत मिली है। क्योकि आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा था जिससे अब काफी राहत मिली है।
Updated on:
28 Sept 2018 02:32 pm
Published on:
28 Sept 2018 02:32 pm
