
मुस्लिम युवक से मारपीट मामले में असदुद्दीन ओवैसी की एट्री, सीएम शिवराज से पूछा बड़ा सवाल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुई मुस्लिम युवक के साथ मारपीट के मामले ने एक बार फिर विपक्षी दलों को प्रदेश सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। सीधी में हुए पेशाबकांड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि, अब जिले में हुई मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में कांग्रेस के हमलों के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई है।
मामले को लेकर एआईएमएईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा हैं। उन्होंने पूछा कि, क्या सीएम शिवराज पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे ?
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले डबरा से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बदमाश चलती कार में एक युवक को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बेरहमी से पीटते और पैर के तलवे चटवाते नजर आ रहे हैं। सीधी में भाजपा नेता द्वारा आदिवासी युवक पर किए गए पेशाब के मामले में सरकार की कारर्वाई के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी को घर बुलाकर उसका सम्मान किया था। वहीं, अब सांसद औवेसी ने सीएम शिवराज से डबरा कांड के पीड़ित को भी घर बुलाकर माफी मांगने की मांग कर दी है।
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके पूछा सवाल
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में घटना के वीडियो के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि, 'ग्वालियर में भी सीधी जैसा ही मामला सामने आया है। मुसलमान युवक को अगवा करके उसे मारा और पीटा गया और तलवे भी चटवाए गए। मुख्यमंत्री शिवराज जी क्या आप पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे ?'
मामले में अबतक कार्रवाई
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने फरियादी करण गोस्वामी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। यूनिवर्सिटी थाने में 4 आरोपी गोलू गुर्जर निवासी जतरबी, सुदीप गुर्जर टेकनपुर, तेजेंद्र गुर्जर खोदन और अमित गुर्जर पर अपहरण और मारपीट का मुकदमा कायम किया है। जिसके बाद गोलू और सुदीप को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
9 Jul 2023, 4:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.