ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में चल रही खींचतान शुक्रवार को उस समय उजागर हो गई, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह फेसबुक पर लाइव हुए। शिवपुरी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल संगठन में चल रहीं मनमानी की शिकायत की, बल्कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन ने तो यहां तक कह दिया कि यदि विधानसभा चुनाव तक स्थिति नहीं सुधारी तो विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटें पार्टी हार जाएगी।