25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय तृतीया पर जरूर करे ये काम,पूरे साल जमकर बरसेगा धन

पूरे साल जमकर बरसेगा धन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 17 Apr 2018, 4:17 PM IST

akshaya tritiya 2018

ग्वालियर। इस बार बैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग में सबसे शुभ माने जाने वाले इस दिन के लिए ऐसी मान्यता है कि कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है और इस दिन किए गए शुभ काम का कभी क्षय नहीं होता इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 18 अप्रैल 2018 को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : MP में यहां हो रही है सोने की जमकर खरीदारी,देखें सोने में क्या आ रहा है उतार चढ़ाव

पंडित सतीश सोनी ने बताया कि अक्षय तृतीया के ही दिन भगवान परशुराम का जन्मदिन भी मनाया जाता है इसलिए इसे परशुराम तीज भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें : इंटरनेट बंद था पर जुड़े थे इंसानियत के तार,तड़के 5 बजे पहुंच बचाई जान

ऐसा माना जाता है कि इस दिन विवाह करने वालों का सौभाग्य अखंड रहता है। ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया के दिन ये काम करें तो आपका भाग्योदय हो सकता है और आप पर जमकर धन भी बरसेगा।

यह भी पढ़ें : MP के सबसे बड़े मंदिर में सोने के सिंहासन पर विराजेंगे साईं बाबा,विदेशों में भी है इनकी धूम

अनंत फलदायक है अक्षय तृतीया
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि तंत्र शास्त्र के अनुसार बताए गए उपाय का प्रयोग करने वाला व्यक्ति मां लक्ष्मी को जल्द ही प्रसन्न कर सकता है। कर्म-पुरुषार्थ के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो भक्त धन से मालामाल हो जाता है।अगर भक्त इन उपायों को अक्षय तृतीया पर के दिन करे तो जल्द ही फल प्राप्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें : थाने में 10 घंटे चला बैंक मैनेजर और प्रेमिका का ड्रामा,पुलिस के सामने रखी ये शर्त

शास्त्रानुसार अक्षय तृतीया को अनंत-अक्षय-अक्षुण्ण फलदायक भी माना गया है। इस दिन महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होता है,जिससे अक्षय पुण्य मिलता है। सुबह उठकर नित्यकर्म से निवृत होने के बाद शांत चित्त होकर विधि-विधान से लक्ष्मीनारायण की पूजा सफेद और पीले फूलों से करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है।

अक्षय तृतीया पर करें ये काम
शाम को गाय के घी का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं और दीपक में रूई की जगह पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें और दीपक में थोड़ा केसर भी डालें।
एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच लक्ष्मी (पीली) कौड़ी और थोड़ा-सा केसर,चांदी के सिक्के डालें और ये सब बांध कर धन के स्थान पर रख दें।
तीन कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं तथा उन्हें वस्त्र और दक्षिणा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति भी होती है।


अगर कोई भक्त गरीबों को दान करता है तो उसे धन के रूप में आशीर्वाद मिलता है। गरीबों में सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ दान करें तो बहुत शुभ रहता है।
भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें। अगर यह अभिषेक मन से किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और आपको धन से मालामाल कर देती हैं।

क्या है महत्व
पं.नरेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन वृंदावन के बांकेबिहारी जी के मंदिर में साल में एक बार श्री विग्रह के चरण दर्शन होते हैं। इस दिन ही भगवान गणेश ने महाभारत को लिखने की शुरुआत की थी। साथ ही इस पवित्र स्थल बद्रीनाथ के कपाट भी खुल जाते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की विशेष परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। लेकिन किसी कारणवश अगर आप इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो भी इस दिन दान अवश्य करें। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। दान करने से आपका आने वाला समय अच्छा होगा।