27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभी विभागों के आपसी तालमेल से सुधरेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य करेगा स्मार्ट सिटी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 1 Jun 2019, 1:55 AM IST

health

सभी विभागों के आपसी तालमेल से सुधरेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

ग्वालियर. शहर के नागरिकों को सभी विभागों के आपसी समन्वय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें, इसके लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गैर सरकारी संगठन सोसायटी ऑफ कम्युनिटी हैल्थ ऑरिएन्टेड ऑपरेशनल लिंक्स (स्कूल) के साथ मिलकर शहर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। इसको लेकर शनिवार को सिटी हैल्थ प्लान पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में सिटी हैल्थ प्लान को लेकर चर्चा की गयी। सिटी हेल्थ प्लान को लेकर यह प्रारम्भिक चर्चा थी। इस प्लान के तहत आवास एवं नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा ग्वालियर स्मार्ट सिटी को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। कार्यशाला में इस प्रोजेक्ट से जुड़े प्रोजेक्ट लीडर डॉ बेनजीर पाटिल ने इस प्लान को लेकर कार्यशाला में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से सभी विभागों द्वारा आपसी ताल-मेल से शहर में लोगों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस अवसर पर कलक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, सीईओ स्मार्ट सिटी महीप तेजस्वी, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय आदि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।