28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरनाथ यात्रा 2025: 14 अप्रेल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, ये गर्भवती महिलाएं नहीं कर सकेंगी बर्फानी बाबा के दर्शन

Amarnath Yatra 2025: मेडिकल फॉर्म में देनी होगी बीमारियों की जानकारी, मेडिकल में ग्वालियर के लिए इस बार 10 डॉक्टरों के नाम, पिछले साल से 8 डॉक्टर ज्यादा, 13 से 70 वर्ष के लोग ही कर पाएंगे अमरनाथ यात्रा 2025...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 9 Apr 2025, 12:01 PM IST

Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। (photo - ANI)

Amarnath Yatra 2025: इस साल बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। यह तीर्थयात्रा 9 अगस्त को संपन्न होगी। इस बार यह तीर्थयात्रा 38 दिनों तक चलने वाली है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा की तारीखों की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की सूची जारी कर दी गई है।

गर्भवतियों के लिए आया नया निर्देश

सूची में इस बार ग्वालियर से 10 चिकित्सकों के नाम दिए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 2 ही नाम थे। वहीं मध्यप्रदेश के 164 चिकित्सकों के नाम सूची में दिए गए हैं। खास बात यह है कि अमरनाथ यात्रा के लिए बनने वाले स्वास्थ्य प्रमाण पत्र में छह सप्ताह से अधिक गर्भावस्था वाली महिला का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा और 13 से 70 वर्ष के लोग ही यात्रा कर पाएंगे। इसके साथ ही प्रमाण पत्र में यात्री को अलग-अलग बीमारियों की जानकारी भी भरकर देनी होगी।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के लिए ग्वालियर के नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 14 अप्रेल से बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीयन प्रारंभ होंगे। बैंकों के जरिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का शुल्क 150 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन 14 अप्रेल से 31 मई के बीच होंगे।

चिकित्सक संख्या बढऩे से नहीं होगी परेशानी


पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए मुरार अस्पताल में सिर्फ दो ही चिकित्सक प्रमाण-पत्र बनाने का काम करते थे। इससे समय अधिक लगने के साथ-साथ यात्रियों को परेशानी भी आती थी। इस बार सूची में 10 चिकित्सकों के नाम दिए गए हैं। चिकित्सकों की सूची में डॉ.नितेश मुद्गल, डॉ.रमाकांत चतुर्वेदी, डॉ.नरेश लछवानी, डॉ.सीमा जैसवाल, डॉ.कमलेश कुमार गुप्ता, डॉ.प्रेमसुंदर बाथम, डॉ.गिरीश कुमार शर्मा, डॉ.राजेश कुमार शर्मा, डॉ.मुकेश सिंह तोमर और डॉ.वीरपाल सिंह यादव के नाम शामिल हैं।


प्रदेश भर से 40 हजार जाते हैं अमरनाथ यात्रा पर

बाबा बर्फानी हर हर महादेव समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया और भरत ढींगरा के मुताबिक मध्यप्रदेश से हर साल करीब 35 से 40 हजार लोग अमरनाथ यात्रा पर दर्शन के लिए जाते हैं। वहीं ग्वालियर से 7 से 8 हजार लोग प्रतिवर्ष बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा केस में बड़ा खुलासा, 52 किलो सोना-11 करोड़ कैश किसका?, पत्नी, मां समेत 12 आरोपी

ये भी पढ़ें: हनुमान जयंती पर इस बार 57 साल बाद दुर्लभ पंचग्रही योग, जमकर बरसेगी बजरंगबली की कृपा