क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गंावों में पिछले 15 सालों से बिजली नहीं है। पूर्व में लगाए गए पोल तथा लाइन गायब हो चुकी है। बिल बकाया होने के कारण कंपनी ने ट्रांसफार्मर बदले नहीं और ग्रामीणों ने भी सप्लाई न मिलने के बाद जारी किए जा रहे बिलों को अदा करने से हाथ खड़े कर दिए। डीइलेक्ट्रीफाइड लालपुरा, कूपे का पुरा, अरेले का पुरा, आरौली, बहेरा गढी, हज्जू का पुरा, कदमन का पुरा, सुकांड, परोसा, विजयगढ, चपरा आदि गंाव में राजीव गंाधी ्रग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पोल गाढे गए थे और लाइन भी खींची गई थी।