25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया के गढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध,लगे शाह वापस जाओ के नारे,पुलिस व भाजपा में हडक़ंप

सिंधिया के गढ़ में लगे अमित शाह वापस जाओ के नारे,पुलिस और भाजपा में हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 9 Oct 2018, 7:18 PM IST

amit shah

सिंधिया के गढ़ में लगे अमित शाह वापस जाओ के नारे,पुलिस और भाजपा में हडक़ंप

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बीजेपी अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसी सिलसिले में ग्वालियर, शिवपुरी और गुना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा है। लेकिन उन्हें सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले शिवपुरी में विरोध का सामना करना पड़ा और सपाक्स ने अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। दरअसल प्रदेश में एससी एसटी एक्ट का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार दोपहर शिवपुरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता सिंधिया के घर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थोड़ी देर में युवाओं को देंगे जीत का मंत्र, देखें LIVE

जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर आसमान में देखा गया वैसे ही सर्व जन युवा शक्ति के सदस्यों ने आसमान में काले गुब्बारे छोड़ कर विरोध जताया। इसके साथ ही सपाक्स के ने भी अमित शाह को काले झंडे दिखाने के लिए हवाई पट््््टी और बीच रास्तें में पहुंचे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : राहुल बाबा को दूरबीन से नहीं दिखेगी देश में कांग्रेस : अमित शाह,see video

इस दौरान उन्होंने अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाए। हालाकि अमित शाह की सुरक्षा को लेकर हवाई पट्टी से झांसी तिराहा,गुरुद्वारा चौक से राजेश्वरी और पोलोग्राउंड तक सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए थे फिर भी सपाक्स और सर्व जन युवा शक्ति के सदस्यों ने अमित शाह को काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी करते हुए अमित शाह वापस जाओ की बात कही।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : ग्वालियर व शिवपुरी में हाई अलर्ट,चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

विरोध जता आसमान में छोड़े काले गुब्बारे
जैसे ही सपाक्स और सर्व जन युवा शक्ति के सदस्यों ने अमित शाह का विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू की। इतना सुनते ही भाजपा और पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया।

यह भी पढ़ें : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने से पहले यह हुई प्लानिंग,ये है मुख्य कारण

अनन फनन में पुलिस व प्रशासन ने तुंरत ही इन्हें पकडक़र गाड़ी में बैठाया और पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर इन्होंने जमकर उत्पात मचाया। हालांकि उच्च अधिकारियों ने इन्हे शांत रहने की सलाह दी तब कहीं जाकर यह माने। इससे पहले सर्व जन युवा शक्ति के सदस्यों ने अमित शाह का हेलिकॉप्टर देखते ही काले गुब्बारे आसमान में छोड़ दिए थे।

यह है कार्यक्रम
मंगलवार सुबह 11.20 बजे विमान से ग्वालियर आगमन।
हेलिकॉप्टर से शिवपुरी आगमन।
शिवपुरी में तात्या टोपे स्मारक पर माल्यार्पण।
पोलोग्राउंड में ग्वालियर-चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन।
2.30 बजे गुना के लिए रवाना होंगे।
गुना में रोड शो के बाद शाम को ग्वालियर प्रस्थान। -फूलबाग में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
राजमाता सिंधिया की छत्री पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
शाम 7.30 बजे से युवा सम्मेलन में संबोधन।