11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Madhyapradesh में कांंग्रेस को एक और झटका

दिग्विजय के करीबी हाथ छोडक़र सिंधिया के साथ
less than 1 minute read
Google source verification
Politics

Scindia in Guna

ग्वालियर . कांग्रेस के लिए बुधवार का दिन भारी रहा। जहां जबलपुर में कांग्रेस से महापौर जगत बहादुर ने भाजपा का दामन थाम लिया तो वहीं ग्वालियर अंचल से भी बड़ा झटका कांग्रेस को लगा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी सुमेर सिंह गड़ा अपने पुत्र धनंजय के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुना के सर्किट हाउस में मुलाकात कर भाजपा में शामिल हुए।
सुमेर सिंह को दिग्विजय के काफी नजदीकी माना जाता है। भाजपा सदस्यता लेते समय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी बताते हुए कहा उनकी नीतियों के साथ देश आगे बढ़ रहा है। सिंधिया के नेतृत्व से प्रभावित होकर अब वे भी प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं। इसलिए अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आए हैं। बता दें सुमेर सिंह के भाजपा में आने के संकेत मिल रहे थे। फिर क्षेत्र में पोस्टर-बैनर लगवाकर भाजपा की सदस्यता लेने की सार्वजनिक घोषणा कर दी थी।