16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय

राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Jun 2018, 8:27 PM IST

astrological

राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां,भाग्य का साथ पाने के लिए करें 5 उपाय

ग्वालियर। मानव की जिंदगी में उसकी राशियां ही अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व उसके गृह और नक्षत्र तय करते हैं। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है,लेकिन उसका बुरा समय कभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ता। ऐसे में जून के महीने में गृह और नक्षत्र ने अपनी चाल बदल ली है जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है,वहीं कुछ राशियों को नुकसान भी होने वाला है। हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिनके लिए आने वाला समय खुशियां लेकर आएगा और उनकी किस्मत चमक जाएगी।

12 राशियों पर दिखेगा असर
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि जून के महीने में वृषभ और कन्या राशि के स्वामी शुक्र ने 8 जून की रात से राशि बदल ली है। इस ग्रह ने मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश किया है। कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। जबकि शुक्र ग्रह चंद्र को शत्रु मानता है। शत्रु की राशि में शुक्र के आने से जून माह में सभी 12 राशियों पर इस ग्रह का असर देखने को मिलेगा। 8 जून से शुरू होकर दो जुलाई तक शुक्र इसी राशि में रहेगा। इसके बाद सिंह राशि में जाएगा।

इन राशियों पर है प्रभाव
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि इस बार जून माह में मेष राशि में सामान्य,वृष राशि में शुभ,मिथुन राशि में सामान्य,कर्क राशि में अशुभ,सिंह राशि में अशुभ,कन्या राशि में सामान्य,तुला में शुभ,वृश्चिक राशि में सामान्य, धनु राशि में अशुभ,मकर राशि में शुभ,कुंभ राशि में शुभ और मीन राशि में शुभ देखने को मिलेगा।

इन राशियों को मिलेगा फायदा
पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जून के माह में कई रााशियों के ग्रह व नक्षत्र में बदलाव देखने को मिल रहे है। ऐसे में जिन लोगों के लिए शुक्र ग्रह शुभ है,उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही घर-परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वहीं राशि बदलने से शुक्र जिन लोगों के अशुभ हो गया है,उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्र ग्रह जिन राशियों के लिए सामान्य है,उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वह जितना काम करेंगे,उतना फल प्राप्त करेंगे। ऐसे जातक किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें नहीं तो उन्हें नुकसान हो सकता है।

शुक्र का इन राशियों पर पड़ेगा असर
मेष-स्वास्थ्य प्रभावित होगा,आय के नए स्त्रोत होंगे।
वृषभ-वाहन से दुर्घटना हो सकती है,आत्मविश्वास में कमी।
मिथुन-पाराकृम में वृदि,प्रमोशन के योग भी बनेंगे।
कर्क-गुप्त शत्रुओं से भय। लेकिन वह आपको हरा नहीं पाएंगे।
सिंह-सावधान रहने की जरूरत।
कन्या-कही से आपको शुभ समाचार मिलेगा।
तुला-रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

वृश्चिक-नई नौकरी की संभावना।
धनु-आर्थिक संकटों से उभरेंगे।
मकर-क्रोध पर नियंयण रखें अथवा बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
कुंभ-यात्रा के योग बनेंगे।
मीन-प्रेम प्रसंग से सावधान रहने की जरूरत है।

ये करें पांच उपाय
पंडित राधेमहाराज ने शुक्र से शुभ फल पाने के लिए यह उपाय बताए है। जिनके करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ देखने को मिल सकते हैं।

1. किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें। आप चाहे तो अस्पताल में जाकर गरीबों को भी दूध का दान कर सकते हैं।
2. प्रत्येक शुक्रवार को शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। साथ ही ऊँ नम शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।

3.प्रत्येक शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान करें। इस उपाय के करने से देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

4. शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप की संख्या कम से कम 108 बार होनी चाहिए।

5. शुक्र ग्रह के लिए कुछ खास चीजों का दान भी किया जा सकता है। जैसे चांदी,चावल,मिश्री,सफेद वस्त्र और दही आदि।