10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काफी शरारती थे अटल बिहारी वाजपेयी,बचपन के दोस्त ने बताए ये रोचक किस्से

काफी शरारती थे अटल बिहारी वाजपेयी,बचपन के मित्र ने बताए ये रोचक किस्से
2 min read
Google source verification
atal bihari vajpayee

काफी शरारती थे अटल बिहारी वाजपेयी,बचपन के मित्र ने बताए ये रोचक किस्से

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अभी जानुक बनी हुई है। दिल्ली एम्स अस्पताल के मुताबिक़, पिछले 24 घंटों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई है उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत को लेकर ग्वालियर में लोग उनकी दुआओं की कामना कर रहे हैं। शहर के कई मंदिरों में लोगों को उनके सही होने के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें कि अटल जी को ग्वालियर से खासा लगाव था।

यह भी पढ़ें : जब देर रात दुकान पर नमकीन लेने पहुंच गए थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी

अटलजी खाने-पीने के बेहद शौकीन थे। शहर के शिंदे की छावनी में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे पसंदीदा मिठाई बहादुरा के लड्डू और चिवड़ा नमकीन था। शुद्ध देशी घी की मिठाइयों की फेमस दुकान बहादुरा स्वीट्स के संचालक ने बताया कि अटलजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जब भी कोई परिचित दिल्ली में उनसे मिलने जाता तो वो लड्डू लेकर जरूर जाता।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : मेडिकल स्टूडेंट ने हवन कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के लिए मांगी दुआ

उन्होंने बताया कि जब वे बहुत छोटे थे तब अटलजी उनके यहां पैदल चलकर लड्डू खाने आते थे। उस वक्त उनके लड्डू 4-6 रुपए प्रति किलो बिकते थे। हालांकि, इन दिनों दाम 400 रुपए किलो तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : यहां भगवान की तरह पूजे जाते हैं अटल, भक्त करने आते है पूजा

शरारती थे वाजपेयी
अटल बिहारी के पड़ोसी और बचपन के मित्र मनराखन मिश्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अटलजी बचपन में काफी शरारत भी करते थे। पैसे की तंगी के बावजूद वो और अटलजी दोस्तों के साथ मिलकर शहर के प्रसिद्ध खान-पान की जगहों पर जाते थे।

यह भी पढ़ें : ये हैं अटल बिहारी बाजपेई की चुनिंदा 5 कविताएं, दिल जीत लेंगी आपका

कई बार तो अटलजी उन्हें इमरती खिलाने ले जाते थे। एक आने और 2 आने की इमरती खाकर खुद वहां से चले जाते और जब दोस्त उन्हें अपने हिस्से के पैसे देने की बात कहते तो वे दुकान से दूर खड़े हो जाते थे। इसलिए दोस्तों को ही पैसे देने पड़ते थे।