16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सदी का अब तक का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कल,इन चार राशि वाले रहे संभलकर,इनकी बदलेगी किस्मत

सदी का अब तक का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कल,इन चार राशि वाले रहे संभलकर,इनकी बदलेगी किस्मत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 26 Jul 2018, 3:09 PM IST

rashifal, aaj ka rashifal, rashifal in hindi, hindi rashifal

rashifal

ग्वालियर। आषाढ़ मास के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा पर इस सदी का सबसे लंबे समय वाला चंद्रग्रहण शुक्रवार 27 जुलाई को रहेगा। इसी दिन गुरु पूजन सुबह के समय रहेगा। दोपहर 2.55 बजे के बाद गुुरु पूजन कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी। इसके बाद चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है क्योंकि चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा रक्त की तरह लाल दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : Breaking : 300 साल पुराने मंदिर से 50 किलो के सोने का कलश चोरी,कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश,देखे वीडियो

ज्योतिषि व पंडितों ने चंद्र्रग्रहण के दौरान चंद्रमा के दर्शन न करने की बात कही है। यह चंद्र ग्रहण कई राशियों को प्रभावित करेगा। ग्रहण काल की वजह से शहर के मंदिरों के पट 13 घंटे बंद रहेंगे। अगले दिन श्रावण मास में मंदिरों को जल से पवित्र करके पटों को खोला जाएगा।जुलाई माह में गुरु पूर्णिमा पर पडऩे जा रहा चंद्र ग्रहण इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रहेगा।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : तनाव रहित ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को मिला छुट्टियों का गिफ्ट

ज्योतिषाचार्य वाचस्पति शास्त्री ने बताया कि इस काल में शनि एवं मंगल के वक्री गति में होने पर चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जा रहा है। इन ग्रहों की युक्ति से देश में कई स्थानों पर प्राकृत्तिक आपदाएं आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह उग्र ग्रह है वहीं शनि राजपुत्र है जोकि न्यायाधिपति भी है। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव राजनीतिक उथल-पुथल आएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ गुरु पूजन के कार्यक्रम किए जाएंगे। दोपहर 2.54 बजे तक गुरू पूजन कार्यक्रम संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें : आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत

राशियों पर प्रभाव
पंडित नरेंद्र नाथ पांडेय के अनुसार जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ श्रावण नक्षत्र में और जन्म राशि में मकर या लग्न मकर है उनके लिए ग्रहण अशुभ रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए ग्रहण श्रेष्ठ, वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए ग्रहण मध्यम फलदायी तथा मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।