14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीस साल में पहली बार 18 फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के हुए दर्शन

बम बम भोले नाथ सेवा दल का पहले जत्था गया था 16 लोगों का, इस बार 160 श्रद्धालु थे शामिल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 9 Jul 2019, 4:28 PM IST

baba amarnath yatra registration 2019 latest news in hindi

बीस साल में पहली बार 18 फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के हुए दर्शन

पवन दीक्षित /ग्वालियर। बीस साल में पहली बार 18 फीट ऊंचे बाबा अमरनाथ के दर्शन हुए हैं। ये पहला अनुभव है जब बाबा बर्फानी की इतना विशाल शिवलिंग दर्शन करने का मौका मिला। ये शिवलिंग देखकर यात्रियों का जत्था रोमांचित हो गए। ये कहना है बम बम भोले सेवा दल के प्रमुख डॉ संजय पांडेय का। वे पिछले बीस सालों से बर्फ पर नंगे पैर चलकर यात्रा करते आ रहे हैं। जीवाजी गंज निवासी डॉ पांडेय ने बताया कि यात्रा का सिलसिला बीस साल पहले उन्हें अपने 16 दोस्तों की टीम के साथ शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें : शादी नहीं कर पाए प्रेमी-प्रेमिका, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

तब से निरंतर हर साल यात्रा पर स्वयं जाते है साथ ही मित्र मंडल और नाते-रिश्तेदार, मोहल्ला पडोसियों को भी ले जा रहे हैं। वर्ष 2018 में वे 360 लोगों की टीम लेकर अमरनाथ यात्रा पर गए थे। इन सालों में शासन द्वारा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा में इजाफा किया जा रहा है। अब तक यात्रियो को रहने और खाने की व्यवस्था शासन व समाजसेवियों द्वारा की जाती थी। इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा हर यात्री का बार कोड सिस्टम तैयार किया। इस बार कोड से यात्री की पूरी जानकारी श्राइन बोर्ड और सुरक्षा में तैनात जवानों के पास है।

इसे भी पढ़ें : शादी का नाटक रचाकर रेत कारोबारी भाइयों ने युवती से किया बलात्कार

बर्फवारी होने बड़ी फिसलन
यात्रा में शामिल होकर वापस आए सत्येंद्र शर्मा का कहना हैकि मैं पिछले चार साल से बम बम भोले नाथ सेवा दल से जुडकऱ यात्रा करते आ रहा हूं। पहली बार में स्वयं के परिवार के साथ यात्रा करने गया था। मेरे साथ मेरा परिवार के अलावा छह परिवार और थे। इस बार यात्रा में 160 लोगों के सदस्य थे। हर बार की तरह इस बार भी 10-10 लोगों का गु्रप बनाया गया। उनके खाने पीने रहने आदि की व्यवस्था सेवा दल की ओर से की गई।

इसे भी पढ़ें : दुल्हन की शादी के लिए शर्त- 100 पौधे लगाओ फिर बारात लाना, ससुराल की रजामंदी पर हुए सात फेरे

मैं और मेरे परिवार ने पहली बार किए बाबा के दर्शन
माधव कॉलेज में पदस्थ योजना तिवारी का कहना है कि मैं और मेरे पति और 13 साल का बेटा पहली बार अमरनाथ यात्रा पर गए। अब तक अमरनाथ यात्रा के बारे में सोचते थे। वहां जाकर प्रकृति को नजदीक से देखा। मन में यात्रा को लेकर जो डर और शंका आती थी। वो यात्रा के दौरान दूर रही। यात्रा में बड़ा ही मजा आया। अमरनाथ की चढ़ाई के दौरान संभलकर चलना होता है। इस बारे में सेवादल के प्रमुख पांडेय द्वारा बताया दिया गया था कि बर्फ पर कैसे चलना है फिर भी मेरे पति बर्फ पर चलते हुए दो बार गिरे।

इसे भी पढ़ें : धूमधाम से चल रही थी शादी तभी आ धमकी पुलिस, बैरंग लौटी बारात

रास्ते 10 फीट जमी थी बर्फ, सेना ने रास्ता बनाया
श्रद्धालु भानु प्रतापसिंह का कहना है कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सेना बढ़े ही अच्छे ढंग से निभाती आ रही है। बर्फवारी की वजह से 10 फीट ऊंचाई तक बर्फ जमी है। यात्रा के लिए रास्ता साफ सेना द्वारा किया गया है। हम लोगों ने यात्रा के दौरान बर्फ पर चलने के वीडिया भी मोबाइल में रिकॉर्ड किए हैं। मैं पिछले 19 साल से बम बम भोले नाथ सेवादल से जुडकऱ यात्रा करते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : शिक्षक ने छात्रा से रेप कर वीडियो बनाकर दूसरे को भेजा, और वो भी करने लगा शोषण

पिछले तीन साल से प्लान बना रहा था इस बार बाबा के किए दर्शन
श्रद्धालु संजय गुप्ता कहना है कि मैं पिछले तीन साल से अमरनाथ यात्रा पा जाने का प्लान बना रहा था। इस बार जाने आ अवसर मिला। सेवादल के सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने से सारी व्यवस्था पहुंचने पहले पूरी हो चुकी थी। यात्रा में जाने के दौरान थकान महसूस नहीं हुई। बाबा के दर्शन के साथ प्रकृति के नजारे को पास से देखा।