यहां से पड़ाव होती हुई यह यात्रा महारानी के समाधि स्थल पर शाम 7 बजे पहुंची। यहां पर बलिदान मेले के संस्थापक पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ज्योति को स्थापित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, राकेश माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, लालजी जादौन, डॉ. हरिमोहन पुरोहित उपस्थित थे। ज्योति यात्रा में सैकड़ों भगवाधारी युवा वाहन रैली के रूप में शामिल हुए। यात्रा में दो घुड़सवार आगे चल रहे थे व युवा 1857 के शहीदों को भूलो मत तथा वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे।