ग्वालियर। बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर उनका खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर बैंक एकाउंट और एटीएम कार्ड की डिटेल हासिल करने वाले ठग अब वारदात का शगल बदल रहे हैं। स्टेट साइबर सेल के रेकार्ड में अब ठगों का फोकस ऐसे कारोबारियों पर है जो पैसों के लेनदेन के लिए गूगल पे, फोन पे और भीम एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस गिनती में ऐसे लोग भी शुमार हैं जिन्होंने सामान बेचने के लिए ओलएक्स जैसे एप पर विज्ञापन दिया है। ज्यादातर शिकातय करने वालों ने बताया है कि ठगों ने ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया और फिर गूगल,फोन पे एप पर एडवांस रकम भेजने का झांसा देकर कहा कि उसने लिंक मैसेज की है उसे स्वीकार एकाउंट चैक करें। उसकी बातों में आकर पिन एंटर करते ही खाते से रकम गायब हो गई।