20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 सितंबर को भारत बंद को लेकर प्रदेश में भारी अलर्ट,ये निर्देश किए जारी

6 सितंबर को भारत बंद को लेकर प्रदेश में भारी अलर्ट,ये निर्देश किए जारी
2 min read
Google source verification
police

6 सितंबर को भारत बंद को लेकर प्रदेश में भारी अलर्ट,ये निर्देश किए जारी

ग्वालियर। सपाक्स के छह सितंबर को संभावित भारत बंद की खबर से प्रदेशभर की पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस मुख्यालय से सभी जोन के आइजी,डीआइजी को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश भेजे गए हैं। पुलिस के अलावा एसएएफ,क्यूआरएफ और टीयर गैस पार्टी को कॉल कर अलग-अलग जिलों में उनकी तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Breaking: कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर, चुनाव में होगी मुश्किल

बल को बुनियादी सुविधाएं जैसे खाना,पेयजल,परिवहन जिले के एसपी की जिम्मेदारी होगी। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव के बाद पुलिस अब कोई ढील नहीं छोडऩा चाहती है

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस पलटी,लोगों में मची चीखपुकार,दो दर्जन घायल

इसलिए सभी सुरक्षा साधनों जैसे टीयर गैस, डंडे और हथियारों से लैस होकर तैनात रहेगी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता भोपाल ने 2 सितंबर तक ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यही बल जन्माष्टमी के त्योहार पर भी लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : आचार्य विनम्रसागर का बयान : 700 से ज्यादा श्रद्धालु के सामने कही ये बात.....

यहां यह रहेगा बल
ग्वालियर: क्यूआरएफ कंपनी द्वितीय बटालियन,टीयर गैस पार्टी।
चंबल: क्यूआरएफ कंपनी 17वीं बटालियन भिंड,टीयरगैस पार्टी।
इसके अलावा प्रशिक्षित आरक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP के इस मंदिर में करोड़ों के आभूषणों से होगा राधा-कृष्ण का शृंगार,यह है इनकी खासियत

स्वस्थ बल की मांग
ड्यूटी के लिए शारीरिक,मानसिक रूप से स्वस्थ अधिकारी कर्मचारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं,इसकी जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक और कंपनी कमांडर की होगी। साथ ही बरसात का मौसम होने से अनुकूल सामग्री साथ लेकर आने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : बच्चों से भरी स्कूल वैन खंती में पलटी,मासूमों में मची हाहाकार,देखें वीडियो

अलर्ट है पुलिस
आपको बता दें कि २ अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव में सात लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने जिले में धारा 144 लगा दी। इसके भी बाद पुलिस ने करीब 10 दिन तक धारा 144 लगा दी थी। उसके बाद ही धीरे धीरे शहर की गाड़ी पटरी पर आई। लेकिन इसके बाद पुलिस अब कोई ढील नहीं छोडऩा चाहती है, इसलिए सभी सुरक्षा साधनों जैसे टीयर गैस, डंडे और हथियारों से लैस होकर तैनात रहेगी।