
Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Khat Panchayat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को अल्प विराम रहा। पहले से तय कार्यक्रम को स्थगित कर राहुल बिहार पहुंचे। वहां इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल हुए। राहुल गांधी सोमवार को शिवपुरी, गुना-ब्यावरा में यात्रा करेंगे। वह शाम 5 बजे ब्यावरा पहुंचेंगे, जहां पीपल चौराहे पर सभा करेंगे। शेरपुरा गांव में रात 8 बजे खाट पंचायत प्रस्तावित है।
एक दिन पहले ही भाजपा ने गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट देने की घोषणा की है। सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तब राहुल और सिंधिया की जोड़ी थी। अब दोनों की राहें अलग होने पर यात्रा रोचक होगी। इस दौरान राहुल किसानों से संवाद भी करेंगे। इसके लिए खाट पंचायत प्रस्तावित है। पटवारी परीक्षार्थियों, पीएससी परीक्षार्थियों, महिलाओं से भी संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Updated on:
04 Mar 2024 08:18 am
Published on:
04 Mar 2024 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
