
पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई देते हुए अनीता चौहान के देवर इंदरसिह चौहान।
BJP Candidate First List Released: रतलाम संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने अनीता नागरसिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया हैं। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही झाबुआ और आलीराजपुर जिले में जश्न मनाया जा रहा है। झाबुआ में बृजेद्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता राजवाड़ा चौक पर एकत्रित हुएं। यहां जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, अजय पोरवाल, ओपी राय, जितेंद्र पटेल, संजय कटकानी, हर्षित बेस, रमेश शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र से अनीता चौहान का नाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर छा गई। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के बीच वे खुशी के चलते भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसू झलक आए। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहों पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। गौरतलब है कि अनिता चौहान दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं इनके पति नागरसिह चौहान 2003 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्तमान में वे मप्र शासन में वन एवं पर्यावरण मंत्री है।
झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र से अनिता नागरसिंह चौहान का नाम जब घोषित हुआ तो वे अपने घर पर थी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जब उन्हें फोन पर बधाई दी तो वे अंचभित हो गई। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ की उनका नाम सांसद प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने घोषित किया है। वे आलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 2015 से आसीन हैं।
क्षेत्र के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अनिता चौहान जैसी पढ़ी-लिखी सुशिक्षित आदिवासी महिला को टिकट देकर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साथे हैं। उनको टिकट मिलने जिले की राजनीति में बेहद अप्रत्याशित और चौंकाने वाले निर्णय है। उन्हें टिकट मिलेगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। क्योंकि दावेदारों में उनका नाम कहीं से कहीं तक ऊपरी तौर पर सर्वे व चर्चाओं में कहीं पर नहीं था। लेकिन भाजपा केंद्रीय नेतृत्व हमेशा चौकानें वाले फैसले लेने के लिए जाना जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने रतलाम लोकसभा सीट जो कि आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। उस पर आदिवासी महिला को टिकट देकर कांग्रेस पर प्रारंभिक बढ़त बना ली है। उनके टिकट मिलने से भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। कई जगह भाजपा समर्थकों ने आतिशबाजी की। इनके पति नागरसिंह चौहान 2003 से 2018 लगातार तीन बार आलीराजपुर विधानसभा के विधायक रहे। 2023 का चुनाव पुन: जीतकर नागरसिंह चौहान वन एवं पर्यावरण व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। इनके एक पुत्री और पुत्र है।
आंतरिक रूप से पार्टी में उनके गहन विरोध को बताया जा रहा है। कई ऐसे नेता हैं जो खुलकर तो कुछ नहीं बोले रहे थ,े लेकिन अंदर ही अंदर वे असंतुष्ट बताए जा रहे थे। हालांकि उनके कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में 8 लेन एक्सप्रेस-वे, माछलिया घाट में फोरलेन का निर्माण और दाहोद इंदौर रेल प्रोजेक्ट के लिए बजट में लगातर राशि का प्रावधान किया गया।
पति का नाम - नागरसिंह चौहान, वन एवं पर्यावरण मंत्री मप्र शासन
पिता का नाम - प्रेमसिंह डावर
माता का नाम - निहालबाई डावर
जन्म - 05 सितम्बर 1984
पता - 285 चद्रशेखर आजाद मार्ग आलीराजपुर
सम्पर्क नम्बर - 9425943100
व्यव्साय - कृषि एवं पशु पालन
प्रारंभिक शिक्षा - शासकीय हाई स्कूल जोबट शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल जोबट, बीए, एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी (अध्ययरत) सेज युनिवर्सिटी इन्दौर
राजनीति में पद- भाजपा नगर मंडल सदस्य वर्ष 2004 भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष वर्ष 2006 भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आलीराजपुर वर्ष 2009 भाजपा जिला उपाध्यक्ष
विशेष रूचि - अध्ययन, समाजसेवा वर्तमान दायित्व-जिला पंचायत अध्यक्ष (2015 से अब तक)
* 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम
विजयी गुमान सिंह डामोर भाजपा
प्राप्त मत 696103
* कांतिलाल भूरिया कांग्रेस
प्राप्त मत 605467
हार-जीत का अंतर 90636
पिछले लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र की स्थिति
कुल विधानसभा - 08
कांग्रेस - 05
भाजपा - 03
Updated on:
03 Mar 2024 01:45 pm
Published on:
03 Mar 2024 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
