6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Boyfriend की सुसाइड का लाइव वीडियो देख रही थी प्रेमिका,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रूह

Boyfriend की सुसाइड का लाइव वीडियो देख रही थी प्रेमिका,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रूह

2 min read
Google source verification
youth suicide

Boyfriend की सुसाइड का लाइव वीडियो देख रही थी प्रेमिका,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रूह

ग्वालियर। आपने आज तक क्राइम की कई घटनाएं देखी होंगी और उनके बारे में सुना भी होगा। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे है जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा। जी हां हम बात कर रहे है लाइव सुसाइड वीडियो की। जिसमें एक युवक ने अपने मोबाइल को ऑन कर खुद सुसाइड कर रहा है। सूत्रों से पता चला है कि लाइव वीडियो के चलते उसकी फैमली और प्रेमिका ने भी सुसाइड का यह वीडियो देख लिया है। जिससे देख वह दंग रह गई। हालांकि परिवार के लोग तुंरत ही युवक के पास पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों का कहना है फोन पर किसी लड़की से उसकी बातचीत होती थी। हो सकता है उसी कारण उसने सुसाइड किया हो। हालांकि लड़की का नाम नहीं जानते।

गोला का मंदिर पुलिस ने शव को पीएम हाउस रखवाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रगति विहार कॉलोनी निवासी अमन श्रीवास्तव (19) ने फांसी लगाई है। अमन मां कमला देवी और भाई शशिकांत के साथ मनोज बैस के मकान में किराए से रहता था। मोहल्ले में ही बजरंग डेयरी पर काम करता था। गुरुवार को मां बड़े भाई की ससुराल चली गई। भाई किसी काम से निकल गया। अमन घर में अकेला था। उसने अपना मोबाइल फ्रिज पर रखकर वीडियो ऑन कर दिया।

मोबाइल के सामने ही साफी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। शाम करीब 4 बजे भाई शशिकांत घर लौटा। दरवाजा खटखटाया लेकिन जवाब नहीं मिला। कूलर से झांका तो अमन फांसी पर लटका दिखा। उसने दरवाजा तोड़ा और चाकू से फंदा काटकर अमन को उतारा। कुछ देर बाद उसकी भाभी अंकुर आ गईं और उन्होंने लाइव वीडियो देखा तो वह हैरान रह गई,उन्होंने तुंरत ही मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बामौर की है लड़की
घरवालों ने बताया अमन का किसी से झगड़ा नहीं था। काम पर जाता और घर लौट आता। उसकी फोन पर जरूर किसी लड़की से बातचीत होती थी। अमन के दोस्तों ने बताया कि लड़की बामौर की रहने वाली है। जिससे वह प्रेम करता था। हो सकता है उसी को सुसाइड का लाइव वीडियो दिखाकर फांसी लगाई हो।

छिन गया आसरा
जवान बेटे की मौत से दुखी बूढ़ी मां कमला का रो-रोकर बुरा हाल था। वह चिल्ला चिल्ला कर कह रही थी भगवान ने उसका आसरा छिन लिया। अमन चार भाई हैं। दो की शादी हो चुकी है जो अलग रहते हैं।

व्यापारी की बेटी ने भी किया था सुसाइड
14 दिन पहले ही गल्ला व्यापारी अनिल जैन की बेटी श्रृष्टि ने इसी तरह से सुसाइड किया था। अर्पित जैन से उसकी दोस्ती थी। इंदौर न ले जाने पर अर्पित से उसका झगड़ा हो गया। इसी बात पर श्रृष्टि ने अर्पित के वाट्सऐप पर वीडियो कॉल कर फांसी लगाई थी।