ग्वालियर। शादी में घुसे चोरों ने दुल्हन के 10 तोला वजनी जेवर और व्यवहार में आई करीब 24 हजार की रकम चोरी कर ली। फेरों के वक्त जेवर चोरी की घटना से शादी में खलबली मच गई। घराती, बारातियों ने चोर को ढूंढने के लिए मैरिज गार्डन का हर कोना झांका, लेकिन उसका पता नहीं चला। मैरिज गार्डन में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन जिस जगह से बैग चोरी हुआ,वहां कैमरा नहीं था, इसलिए चोर नहीं दिखा। सर्विससेंटर संचालक भूपेन्द्र सिंह निवासी थाटीपुर ने बताया शनिवार को मंगलम गार्डन से बेटी की शादी थी।