16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों से पहले दुल्हन के साथ हुई ऐसी घटना,शादी में मची खलबली

फेरों से पहले दुल्हन के साथ हुई ऐसी घटना,शादी में मची खलबली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 9 Jul 2018, 12:08 PM IST

thief

फेरों से पहले दुल्हन के साथ हुई ऐसी घटना,शादी में मची खलबली

ग्वालियर। शादी में घुसे चोरों ने दुल्हन के 10 तोला वजनी जेवर और व्यवहार में आई करीब 24 हजार की रकम चोरी कर ली। फेरों के वक्त जेवर चोरी की घटना से शादी में खलबली मच गई। घराती, बारातियों ने चोर को ढूंढने के लिए मैरिज गार्डन का हर कोना झांका, लेकिन उसका पता नहीं चला। मैरिज गार्डन में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन जिस जगह से बैग चोरी हुआ,वहां कैमरा नहीं था, इसलिए चोर नहीं दिखा। सर्विससेंटर संचालक भूपेन्द्र सिंह निवासी थाटीपुर ने बताया शनिवार को मंगलम गार्डन से बेटी की शादी थी।


यह भी पढ़ें : भारत आए पाकिस्तानी कारोबारी के साथ हुई ऐसी घटना,हर कोई रह गया हैरान

पिटों पार्क से बारात आई थी। छोटे भाई सुरेन्द्र सिंह के पास उसके जेवर और व्यवहार की रकम की जिम्मेदारी थी। बेटी की शादी के लिए उन्होंने सुबह ही करीब 10 तोला जेवर खरीदा था। गहने सुरेन्द्र ने अपने पास रखे थे। रात करीब 3 बजे शादी में गिने चुने मेहमान रह गए तो सुरेन्द्र गार्डन के कोने में टेबल कुर्सी रखकर व्यवहार में आई रकम को इक्ट्ठा कर रहे थे, तब चोर उनकी नजर बचाकर बैग ले गया। थकान की वजह से बैग पर ध्यान नहीं दे सके। उस दौरान शादी में किन्नर आए थे वह मंडप के पास जाकर नाच गाना करने लगे तो उनका भी ध्यान उधर गया। बाजू में रखी कुर्सी पर बैग देखा तो गायब मिला।


यह भी पढ़ें : शादी की सालगिरह से 48 घंटे पहले विवाहिता मिली इस हाल में, पिता ने बताई यह सच्चाई

मेनगेट और पार्किंग में कैमरे
सुरेन्द्र के मुताबिक चोर को पहचानने मैरिज गार्डन में लगे कैमरे खंगाले लेकिन सिर्फ मेनगेट और पार्किंग में कैमरे लगे हैं। पूरी रात फुटेज देखे लेकिन चोर नहीं दिखा। फेरों से ऐन वक्त पहले भतीजी के जेवर चोरी होने से शादी का माहौल खराब हो गया। हमारी समझ में तो यह नहीं आया कि दुल्हन बनी भतीजी के लिए आधी रात को जेवर कहां से लाएं।