ग्वालियर। सेंट्रल फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में निर्मला सीतारमन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। एक महिला के वित्त मंत्री होने पर शहर की महिलाओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि यकीनन अब हमारे किचन की महंगाई कम होने से लेकर इंकम टैक्स स्लैब तक में बदलाव होगा। पत्रिका ने बजट पेश होने से पहले शहर की समाजसेवी, शिक्षाविद, सीए, डॉक्टर, एंटरप्रेन्योर से बात कर उनकी राय जानी, जिस पर उनका कहना था कि महिला जब देश का बजट पेश करेगी, तो उससे हर एक वर्ग को लाभ मिलेगा। क्योंकि वह जब घर की फाइनेंस सिचुएशन सही ढंग से कंट्रोल कर सकती है, तो देश की भी आर्थिक व्यवस्था कभी बिगडऩे नहीं देगी।