15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैंड पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप,पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

बस स्टैंड पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप,पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 4 Nov 2018, 5:25 PM IST

Bus Stand Bomb

बस स्टैंड पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप,पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

ग्वालियर। पड़ाव स्थित बस स्टैंड पर बम की खबर से हडक़ंप मच गया। एक बैग से टिक-टिक की आवाज आ रही थी हरे रंग की लाइट जल रही थी। लावारिस बैग देख वहां से गुजरने वाले सभी हैरत में पड़़ गए। पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली तो तुरंत बम डिस्पोजल दस्ते को मौके पर भेजा गया। सबसे पहले पूरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में कर वहां से बसें हटवाईं और इलाका साफ कराया। फिर बीडीएस दस्ता पूरे इंतजाम के साथ बैग तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : कांग्रेस ने 155 उम्मीदवार किए घोषित,यहां देखें ग्वालियर चंबल संभाग की LIST

बारीकी से जायजा लेकर बम डिस्पोजल उपकरण की मदद से बम को निष्क्रिय किया। बाद में मालूम चला कि बैग में असली बम नहीं था,बल्कि पुलिस ने खुद डमी बम रखवाकर मॉक ड्रिल कर रही थी ताकि मालूम चल सके कि जरूरत पडऩे पर बीडीएस दस्ता कितना सतर्क है।

यह भी पढ़ें : MP ELEction 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की 15 सीटों पर ज्योतिरादित्य ने तय किए प्रत्याशी,ये है LIST

एसपी ने टीम का रिस्पांस टाइम परखा
बीडीएस टीम को परखने के लिए एसपी नवनीत भसीन ने बस स्टैंड पर डमी बम रखवाया था। वह देखना चाहते थे कि टीम का रिस्पांस समय कैसा रहता है। इसलिए बीडीएस टीम को भी नहीं बताया गया कि यह मॉक ड्रिल है। इसलिए टीम मौके पर पहुंची तो वह भी दंग रह गई।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : इस युवक की कार से मिला लाखों का सोना व रुपए,भाजपा-कांग्रेस में खलबली

7 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
बीडीएस की सात सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें प्रभारी संतोष शर्मा,एएसआइ श्रीकृष्ण भदौरिया,प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक प्रबल,अखिलेश,धर्मेन्द्र और ब्रजमोहन शामिल थे। एसपी ने टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा भी की।

यह भी पढ़ें : diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शहरभर में फैली खबर
बस स्टैड पर बैग में बम रख हुआ है। यह खबर हवा की तरह पूरे शहर में फैल गई। किसी ने वाट्सअप तो किसी ने फेसबुक पर लिखकर पोस्ट कर दिया। इस कारण शहर में कई तरह की चर्चाए शुरू हो गई। बाद में पता चला कि मॉक ड्रिल थी तब लोगों ने राहत की सांस ली।

"विधानसभा चुनाव को देखते हुए डमी बम रखवाकर बीडीएस टीम द्वारा मॉक ड्रिल कराई गई थी। देखना चाहते थे कि जरूरत पडऩे पर टीम किस प्रकार और कितने समय में कार्रवाई को अंजाम देती है।"
नवनीत भसीन,एसपी ग्वालियर