
बड़ी खबर : यात्रियों से भरी बस पलटी,लोगों में मची चीखपुकार,दो दर्जन घायल
ग्वालियर। शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखण्ड मुख्यालय स्थित नवीन तहसील के सामने फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार की अलसुबह कानपुर से अहमदाबाद जा रही यात्री बस पलट गई। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को बदरवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो कुछ को गुना अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि चालक को नींद का झोंका आने से यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुंरत ही अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी घायलों की मदद की और कुछ लोग अपने वाहनों से ही घायल लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों ने ही पलटी बस से घायल लोगों को बाहर निकाला। बस शताब्दी ट्रेवल्स की बताई जा रही है। बस में करीब 70 यात्री सवार थे।
ये लोग हुए घायल
पप्पू पुत्र देवीलाल वर्मा उम्र 50 वर्ष मेरठ नगर लखनऊ
लल्ला पुत्र राजाराम रैदास उम्र 35 वर्ष देवा नंद पुर रायबरेली
निर्मला पुत्री अभिषेक उम्र 18 वर्ष निवासी रायबरेली
रामबाबू पुत्र फूल सिंह पाल उम्र 18 वर्ष निवासी हमीरपुर यूपी
प्रवेश पुत्री शिव किशोर त्रिवेदी उम्र 20 साल कानपुर यूपी
धर्मेंद्र पुत्र सूर्यपाल पवैया उम्र 18 वर्ष निवासी औरैया
सोमवती पत्नी भूरेलाल उम्र 32 वर्ष निवासी जालौन
तुंरत निकाला बस से बाहर
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जैसे ही बस पलटने की सूचना मिली वह तुंरत ही मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा की यात्रियों में चीखपुकार मची हुई थी। उन्होंने बिना देर किए तुंरत ही लोगों की मदद की और उन्हें बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Published on:
31 Aug 2018 06:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
