ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी यदि शक्ति परीक्षण करना चाहती है तो करे,उन्हें किसने रोका है या हमने उनका हाथ पकड़ा है। पहले भी तो तीन बार प्रयास कर चुके हैं। यह बात पोहरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने मीडिया से कही। इतना ही नहीं सिंह ने कहा,लोकसभा चुनाव में जनता ने तो जिताया,लेकिन मशीनों (ईवीएम) ने हराया। सहकारी समितियों के सामने आ रहे घोटालों के सवाल पर मंत्री गोविंद ने कहा, भाजपा की सरकार ने प्रदेश को लूटा है।