
ग्वालियर। नयाबाजार से माधौगंज जा रहे दंपती से बाइक सवार झपटमार चेन लूटकर भाग गया। दंपती ने उसे पकडऩे के लिए पीछा भी किया लेकिन झपटमार उनसे तेज बाइक दौड़ाकर भाग गया। वारदात सामने आने पर झपटमार को तलाशने की बजाय कंपू और कोतवाली पुलिस इलाके के झंझट में उलझ गई।
पुलिस ने बताया नेहा (२५) पत्नी आलोक अग्रवाल निवासी माधौगंज के चाचा नयाबाजार में रहते हैं। दंपति सोमवार शाम को उनके घर आए थे। रात करीब ११.३० बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों स्कूटर से थे। नयाबाजार होते हुए बातें करते जा रहे थे। आधा बाजार क्रॉस कर चुके थे तब उनके पीछे से बाइक से झपटमार आया। उसने नेहा के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ी। झटका लगने से दंपती का स्कूटर अंसतुलित हो गया। दोनों सड़क पर गिरने से बचे। जब तक समझ पाते झपटमार चेन लेकर भागता दिखा। आलोक ने उसे पकडऩे के लिए पीछा किया, लेकिन लुटेरा बाइक दौड़ाकर निकल गया। लूट का पता चलने पर कोतवाली और कंपू पुलिस आ गई। घटनास्थल को लेकर दोनों उलझन में थे फिर तय हुआ कि कंपू पुलिस कार्रवाई करेगी तब तक लुटेरा गायब हो चुका था।
मनचले को पकड़ा तो भाभी बोली- पुलिस ने लात मारी
ग्वालियर। छेडख़ानी के आरोपी को पकडऩे गई पुलिस पर उसकी भाभी ने पीटने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह गर्भवती है। पुलिसकर्मियों ने उसके पेट में लात मारी है। जिससे उसके होने वाले बच्चे की जान को खतरा है। महिला के परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस का कहना है कि महिला का आरोप झूठा है।
कॉलेज में कबड्डी मैच पर गोलियां चलीं
ग्वालियर। महाराजपुरा स्थित कॉलेज में कबड्डी मैच में छात्रों के बीच विवाद पर गोलियां चल गईं। पुलिस ने बताया कॉलेज में सोमवार शाम कबड्डी मैच में मंदीप गुर्जर का सहपाठी अमित कौरव से विवाद हो गया। उस वक्त तो अन्य छात्रों ने उन्हें रोक दिया, लेकिन कॉलेज के बाहर निकलकर फिर मामला तूल पकड़ गया। अमित ने फोन कर अरविंद, पवन सहित साथियों को बुलाया और मंदीप को लाठी-डंडों से पीट फायर कर भाग गए।
Published on:
08 May 2018 10:36 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
